Tomato Loot
Tomato Loot: टमाटर इन दिनों कुछ ज्यादा ही भाव खाए हुए है.कभी 5-10 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर आज देश के कई हिस्सों में 250 रुपये किलो तक बिक रहा है. इसकी वजह बारिश बताई जा रही है. बारिश के कारण ठीक ढंग से आपुर्ति नहीं हो पाने की वजह से इसकी कीमत सातवें आसमान तक पहुंच गई है. इस बीच झारखंड के हजारीबाग में टमाटर से लदा एक पिकप वैन पलट गई.बस क्या था लोगों को टमाटर लूटने का मानो मौका ही मिल गया हो. आसपास के लोगों ने वैन से सारे टमाटर लूट लिए.
घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है.जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह हजारीबाग के चरही चौक के पास पिकप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. वैन में टमाटर देखते ही लोगों में लूटने की होड़ मच गई. लोगों ने आव देखा न ताव, झट से सारे टमाटर लूट लिए.लोगों ने बालटी भर-भर के टमाटर लूटे.
इस बीच वैन के चालक और खलासी ने लोगों को टमाटर लूटने से रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी. जिसके हाथ जितना टमाटर आया वो लूट ले गए.इस दौरान सड़क पर आवाजाही भी बाधित रही. बताते चलें कि टमाटर ने लोगों की जेब ढीली कर रखी है. किसी भी मार्केट में चले जाइये,कीमत 200 से 300 रुपये के करीब ही है.
यह भी पढ़ें: “आजमगढ़ के लोगों ने आपको मौका दिया, लेकिन…”, BJP सांसद निरहुआ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु में टमाटर भरपूर मात्रा में उगाए जाते हैं. दक्षिणी और कुछ पूर्वोत्तर इलाकों से टमाटर की आपूर्ति फिलहाल कम हो रही है. अत्यधिक गर्मी के कारण भी फसल खेत में ही तबाह हो गई थी. फिर बारिश के बाद आपूर्ति प्रभावित हुई है.
इस बीच आम जन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार खुद ही टमाटर बेचने लगी है. दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, पटना और देशभर के अन्य चुनिंदा बड़े शहरों में मोदी सरकार ने 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है. हालांकि, इसके लिए सरकार ने कुछ शर्तें तय की हैं. जैसे कि एक व्यक्ति केवल 2 किलो टमाटर ही खरीद सकता है.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…