भारतीय जनता पार्टी (BJP) में एक बड़े संगठनात्मक बदलाव का आगाज हो गया है. बिहार सरकार के मंत्री और पार्टी के पुराने सिपाही नितिन नबीन ने अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल ली है. इस बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बधाई दी और आने वाले समय के लिए एक खास संदेश साझा किया.
अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में न केवल नितिन नबीन का स्वागत किया, बल्कि इस बात पर भी जोर दिया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अब पार्टी एक नए सफर की ओर बढ़ेगी. शाह ने लिखा कि पिछले लगभग साढ़े चार दशकों से बीजेपी जिस तरह राष्ट्रहित और जन-कल्याण के सिद्धांतों पर चल रही है, उसे नितिन नबीन के नेतृत्व में नई ऊर्जा और रफ्तार मिलेगी.
राजनीतिक गलियारों में इसे एक बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. शाह का मानना है कि भारतीय मूल्यों और विकास के जिस विजन को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है, उसे नबीन बखूबी आगे बढ़ाएंगे.
नितिन नबीन बीजेपी का कोई नया चेहरा नहीं हैं. बिहार की राजनीति में उनका अच्छा-खासा कद है और वे वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे. उन्हें एक ऐसे नेता के तौर पर जाना जाता है जो कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय हैं और संगठन के काम में माहिर माने जाते हैं. अब राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पदोन्नति यह बताती है कि पार्टी युवाओं और अनुभवी चेहरों के तालमेल पर फोकस कर रही है.
नितिन नबीन के सामने राह इतनी आसान नहीं होगी. आने वाले समय में कई राज्यों में चुनाव हैं और 2029 की तैयारी भी अभी से शुरू करनी होगी. उनके कार्यकाल में सबसे बड़ी चुनौती होगी:
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के प्रयासों से असम का बागुरुंबा नृत्य बना वैश्विक पहचान, गूगल सर्च में बनाया रिकॉर्ड
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…
अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…
Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…
Delhi-NCR Weather: क्या इस बार करवा चौथ पर बादलों की वजह से चांद देखने के…