देश

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म, रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को बनाया गया पर्यवेक्षक

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म होने के बाद पार्टी ने रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाए जाने की घोषणा की.

विज्ञाप्ति जारी करते हुए बीजेपी ने बताया कि  “भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु श्री रवि शंकर प्रसाद, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा श्री ओम प्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय सचिव, भाजपा को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

बैठकों का दौर और फैसला लेने की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद यह अहम बैठक आयोजित की जाएगी. इसके तुरंत बाद, दिल्ली बीजेपी कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी, जहां 48 नवनिर्वाचित विधायक नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे. यह बैठक बुधवार शाम करीब 7 बजे होगी, जिसमें सभी विधायक शामिल होंगे.

सीएम के लिए 3 नाम

दिल्ली में सीएम के नामों को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि 3 नामों पर चर्चा बैठक में चर्चा की गई.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

18 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

19 minutes ago

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

1 hour ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

1 hour ago