देश

BJP का बॉस कौन? महज 2 घंटे में होगा फैसला; जानें अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया

BJP President Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को उसका नया ‘बॉस’ मिलने जा रहा है. दिल्ली स्थित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बने बीजेपी मुख्यालय में आज सुबह से ही सियासी हलचल तेज है. बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े दिग्गज यहां जुटने लगे हैं. आज की सबसे दिलचस्प बात यह है कि पार्टी की कमान किसके हाथ में होगी, इसका फैसला महज 2 घंटे की प्रक्रिया में हो जाएगा.

महज 2 घंटे में तय होगा भविष्य

बीजेपी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी के लक्ष्मण द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आज (19 जनवरी) दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच का समय सबसे महत्वपूर्ण है. इन्हीं दो घंटों के भीतर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे. यानी 4 बजते-बजते यह साफ हो जाएगा कि जेपी नड्डा की कुर्सी पर अगला कौन बैठने वाला है.

क्या है आज का पूरा शेड्यूल? (BJP Nomination Process Schedule)

  • दोपहर 2:00 से 4:00 बजे: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे
  • शाम 4:00 से 5:00 बजे: नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) की जाएगी
  • शाम 5:00 से 6:00 बजे: नामांकन वापस लेने का समय

हालांकि, नए अध्यक्ष के नाम का औपचारिक और आधिकारिक ऐलान 20 जनवरी (कल) को किया जाएगा, लेकिन आज नामांकन के साथ ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी. उम्मीद यही है कि नामांकन निर्विरोध होगा. ऐसे में आज 2 से 4 बजे के बीच में ही तय हो जाएगा की बीजेपी का अगला बॉस कौन है.

नितिन नबीन की ताजपोशी लगभग तय (Nitin Nabin BJP Working President)

सियासी गलियारों में चर्चा है कि बिहार से आने वाले युवा नेता और पार्टी के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का बीजेपी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय है. 14 दिसंबर को ही उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. माना जा रहा है कि उनके खिलाफ कोई और नामांकन नहीं करेगा और उनका चुनाव निर्विरोध संपन्न होगा.

क्या है चुनावी प्रक्रिया? (BJP Organizational Election Rules)

भले ही आज की प्रक्रिया 2 घंटे में निपट जाएगी, लेकिन बीजेपी में अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया काफी लंबी और जटिल होती है. यह पूरी तरह से पार्टी के संविधान के मुताबिक संगठनात्मक और आंतरिक होती है.

  • बूथ से शुरुआत: अध्यक्ष के चुनाव की नींव बूथ स्तर से पड़ती है. सबसे पहले बूथ कमेटियों का गठन होता है, फिर मंडल और जिला स्तर पर चुनाव होते हैं.
  • राज्यों की सहमति: राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 50% राज्यों में संगठन के चुनाव पूरे होने चाहिए.
  • इलेक्टोरल कॉलेज: राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और प्रदेश परिषदों के सदस्य मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करते हैं.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में ‘धर्म-युद्ध’: आखिर चाहते क्या हैं अनशन पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती?

वोटिंग कब होती है? (Election Process of BJP President)

अगर अध्यक्ष पद के लिए एक से ज्यादा उम्मीदवार नामांकन भरते हैं, तभी मतदान की नौबत आती है. अगर केवल एक ही नामांकन आता है (जैसा कि इस बार नितिन नबीन के मामले में संभावित है), तो उन्हें निर्विरोध चुन लिया जाता है. आज इस प्रक्रिया के दौरान पार्टी की एकजुटता दिखाने के लिए सभी बड़े नेता एक मंच पर दिखेंगे. अब देखना यह है कि क्या कोई चौंकाने वाला नाम सामने आता है या नितिन नबीन के सिर पर ही ताज सजता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

2 hours ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

3 hours ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

4 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

4 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

5 hours ago