देश

बंगाल चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी: 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित; माथभंगा से ताल ठोकेंगे नीतिश प्रमाणिक!

BJP candidate list West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर उम्मीदवारों के चयन में बड़ी बढ़त बना ली है. इस सूची में कुल 111 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री नीतिश प्रमाणिक का है. बता दें कि पार्टी ने उन्हें कूचबिहार जिले की माथभंगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

वहीं हाल ही में आई पहली सूची में जहां 144 उम्मीदवारों के नाम थे वहीं इस दूसरी लिस्ट ने साफ कर दिया है कि बीजेपी इस बार ‘मिशन बंगाल’ के लिए अपने सबसे जिताऊ और कद्दावर चेहरों को चुनावी अखाड़े में उतार रही है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी इन नामों में क्षेत्रीय समीकरणों और सामाजिक विविधता का विशेष ध्यान रखा गया है.

नीतिश प्रमाणिक की माथभंगा से एंट्री

नीतिश प्रमाणिक को माथभंगा से उम्मीदवार बनाना बीजेपी की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. कूचबिहार और उत्तर बंगाल के इलाकों में प्रमाणिक का खासा प्रभाव है और वे पहले भी संसद और संगठन में अपनी ताकत दिखा चुके हैं. माथभंगा (SC) सीट पर उनके उतरने से न केवल उस विशेष निर्वाचन क्षेत्र में बल्कि आसपास की कई सीटों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की उम्मीद है. पूर्व केंद्रीय मंत्री होने के नाते उनके कंधों पर इस बार उत्तर बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन को और बेहतर करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

यह भी पढ़ें: असम और केरल में BJP का ‘चुनावी शंखनाद’: पीएम मोदी की मौजूदगी में लगी 127 नामों पर मुहर; जानें किन दिग्गजों को मिला टिकट?

19 महिलाओं को भी मिली जगह

बताते चलें कि भाजपा ने 111 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट(BJP candidate list West Bengal) में 19 महिलाओं को टिकट दिया है. जिनमें इटाहार से सबिता बर्मन, खरग्राम (SC) से मिताली मल, जादवपुर से सरबोरी मुखर्जी, टॉलीगंज से पापिया (डे) अधिकारी, एन्टाली से प्रियंका टिबरेवाल, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली, श्यामपुकुर से पूर्णिमा चक्रवर्ती, संकरैल (SC) से बरनावी ढाली, कांदी से गार्गी दास घोष, भरतपुर से अनामिका घोष, हिंगलगंज (SC) से रेखा पात्रा, मंदिरबाजार (SC) से मल्लिका पाइक, बारुईपुर पूर्व (SC) से टुम्पा सरदार, बालागढ़ (SC) से सुमना सरकार, पिंगला से स्वागत मन्ना, बिश्नपुर से शुक्ला चटर्जी और बर्धमान दक्षिण से मौमिता बिस्वास मिश्रा शामिल हैं.

जानिए कहां से किसे मिला टिकट?

क्रमांक विधानसभा उम्मीदवार
1 मेक्लिगंज दधिराम रॉय
2 माथाभांगा निशीथ प्रमाणिक
3 मदारीहाट लक्ष्मण लिम्बू
4 धुपगुड़ी नरेश चंद्र रॉय
5 मयनागुड़ी कौशिक रॉय
6 जलपाईगुड़ी अनंत देब अधिकारी
7 मल सुकरा मुंडा
8 कलिम्पोंग भरत छेत्री
9 दार्जिलिंग नोमन राय
10 कर्सियांग सोनम लामा
11 चोपड़ा शंकर अधिकारी
12 इटाहार सबिता बर्मन
13 हरिश्चंद्रपुर रतन दास
14 बैष्णबनगर राजू कर्मकार
15 फरक्का सुनील चौधरी
16 समसेरगंज षष्ठी चरण घोष
17 जांगीपुर चित्तो मुखर्जी
18 सागरदिघी तापस चक्रवर्ती
19 रानीनगर राणा प्रताप सिंह रॉय
20 नबग्राम दिलीप साहा
21 खरग्राम मिताली मल
22 बरवान सुखेन कुमार बागदी
23 कांदी गार्गी दास घोष
24 भरतपुर अनामिका घोष
25 तेहट्टा सुब्रत कबीराज
26 नकाशीपाड़ा शांतनु डे
27 चापड़ा सैकत सरकार
28 नबद्वीप श्रुति शेखर गोस्वामी
29 कृष्णानगर दक्षिण साधन घोष
30 कृष्णगंज सुकांता बिस्वास
31 रानाघाट दक्षिण असीम कुमार बिस्वास
32 बनगाँव उत्तर अशोक कीर्तनिया
33 बनगाँव दक्षिण स्वपन मजूमदार
34 गैघाटा सुब्रत ठाकुर
35 स्वरूपनगर तारक साहा
36 हाबरा देबदास मंडल
37 अशोकनगर सूमोय हीरा
38 बिजपुर सुदीप्ता दास
39 जगतदल राजेश कुमार
40 नोआपड़ा अर्जुन सिंह
41 बैरकपुर कौस्तव बागची
42 खरदा कल्याण चक्रवर्ती
43 कमारहाटी अरूप चौधरी
44 दमदम अरिजीत बक्शी
45 राजारहाट न्यू टाउन पीयूष कनोडिया
46 बिधाननगर शरदवत मुखोपाध्याय
47 राजारहाट गोपालपुर तरुण ज्योति तिवारी
48 बारासात शंकर चटर्जी
49 हरोआ भास्कर मंडल
50 मीनाखान रुद्रेंद्र पात्रा
51 संदेशखाली सनत सरदार
52 बशीरहाट दक्षिण सूरज बनर्जी
53 हिंगलगंज रेखा पात्रा
54 गोसाबा बिकर्ण नस्कर
55 सागर सुमन्त मंडल
56 कुल्पी अबनि नस्कर
57 मंदिरबाजार मल्लिका पाइक
58 जयनगर आलोक हल्दर
59 बारुईपुर पूर्व टुम्पा सरदार
60 कैनिंग पश्चिम प्रशांत बायेन
61 बारुईपुर पश्चिम बिस्वजीत पॉल
62 मगराहाट पश्चिम गौर सुंदर घोष
63 सतगाछिया अग्निश्वर नस्कर
64 सोनारपुर दक्षिण रूपा गांगुली
65 भांगड़ जयंता गायन
66 कस्बा संदीप बनर्जी
67 जादवपुर सरबोरी मुखर्जी
68 टॉलीगंज पापिया अधिकारी
69 बेहाला पूर्व सुनील महाराज
70 बेहाला पश्चिम इंद्रनील खान
71 महेशतला तमनाथ भौमिक
72 बालीगंज शतरूपा
73 एंटाली प्रियंका टिबरेवाल
74 बेलेघाटा पार्थ चौधरी
75 जोरासांको विजय ओझा
76 श्यामपुकुर पूर्णिमा चक्रवर्ती
77 मानिकतला तापस रॉय
78 काशीपुर-बेलगाछिया रितेश तिवारी
79 बाली संजय सिंह
80 संकरैल बरनाली ढाली
81 उलुबेरिया उत्तर चिरन बेरा
82 श्यामपुर हिरण्मय चट्टोपाध्याय
83 बागनान प्रेमांशु राणा
84 उदयनारायणपुर प्रभाकर पंडित
85 जगतबल्लवपुर अनुपम घोष
86 श्रीरामपुर भास्कर भट्टाचार्य
87 चांपदानी दिलीप सिंह
88 बालागढ़ सुमना सरकार
89 पांडुआ तुषार मजूमदार
90 चंडीतला देबाशीष मुखर्जी
91 जांगीपाड़ा प्रसेनजीत बाग
92 धनेखाली बर्णाली दास
93 नंदकुमार निर्मल खानरा
94 भगवानपुर शांतनु प्रामाणिक
95 खेजुरी सुब्रत पाइक
96 एगरा दिब्येंदु अधिकारी
97 पिंगला स्वागता मन्ना
98 बाघमुंडी रहिदास महतो
99 पुरुलिया सुदीप मुखर्जी
100 बांकुड़ा नीलाद्रि दाना
101 बिशनुपुर शुक्ला चटर्जी
102 खंडघोष गौतम धारा
103 बर्धमान दक्षिण मौमिता मिश्रा
104 कालना सिद्धार्थ मजूमदार
105 पूर्वस्थली उत्तर गोपाल चट्टोपाध्याय
106 मंगलकोट शिशिर घोष
107 गलसी राजू पात्रा
108 रानीगंज पार्थो घोष
109 लाबपुर देबाशीष ओझा
110 रामपुरहाट ध्रुब साहा
111 मुरारई रिंकी घोष

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

16 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

1 hour ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

9 hours ago