दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर में ईद के मौके पर ‘खून की होली’ खेलने की मिल रही धमकियों के मामले में दायर याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की पीठ ने दिल्ली पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है. साथ ही राम नवमी के त्योहार तक पुलिस इंतजाम बनाए रखने का भी निर्देश दिया है. कोर्ट 6 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.
मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस से पूछा कि आप इसको लेकर क्या कदम उठा रहे है. इसपर.वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश डीसीपी ने कोर्ट को बताया कि हमने कदम उठाए है. वही एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि यह उन मामलों में से एक है जहां पुलिस ने स्थितिकी बहुत कुशलता से संभाला है. दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि सीएपीएफ बल मार्च के शुरुआत से ही वहां मौजूद है. वे स्थिति पर नजर बनाए हुए है. कोर्ट ने कहा फिलहाल हमारी तत्काल चिंता ऐसी किसी घटना को रोकना है, उन्हें ऐसी किसी भी घटना को रोकना होगा. कोर्ट को यह भी बताया गया है इलाके में 800 जवानों की तैनाती की गई है.
दायर याचिका में ईद के मौके पर उत्तम नगर इलाके में हिंसा रोकने के लिए निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है.
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने आज ही सुनवाई पर सहमति जताई है. वरिष्ठ वकील नित्या रामकृष्णन ने जल्द सुनवाई की मांग को लेकर मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मेंशन किया. जिसमें कहा गया है इलाके के लोगों को धमकी दी जा रही है कि इस ईद के दौरान “,खून की होली” खेली जाएगी. रामकृष्णन ने कहा कि ईद पर हिंसा की कई धमकियां मिल चुकी है. सोशल मीडिया पर, खून की होली हम एंड ईद पर खेलेंगे कहते हुए मीटिंग हो रही हैं.
उन्होंने कहा कि हम पुलिस के पास गए, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. हमें ईद और उसके आसपास गंभीर हिंसा का डर है. हम पुलिस को तुरंत सुरक्षा व्यवस्था तैनात करने के निर्देश दिया जाए.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…