देश

Bharat Ratna to LK Advani: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, बधाई देने वाले नेताओं का लगा तांता

Bharat Ratna to LK Advani: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र की मोदी सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए लालकृष्ण आडवाणी को बधाई दी. भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद देशभर के नेताओं के बधाई देने का सिलसिला तेज हो गया है.

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर उनके बेटे जयंत आडवाणी ने कहा, “कुछ समय पहले मैंने इस खबर के बारे में सुना कि मेरे पिता को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मेरा परिवार इससे बेहद प्रसन्न है. मैं मेरे पिता को इस पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं. मेरे पिता का योगदान सराहनीय है.”

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हम सबके प्रेरणास्रोत एवं देश के वरिष्ठ नेता, श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है. वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं. आडवाणी जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है.”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “बधाई देता हूं, नमन करता हूं और उनकी(लालकृष्ण आडवाणी) सेवाओं के लिए धन्यवाद करता हूं. उन्होंने भाजपा, उससे पहले भारतीय जनसंघ और देश की सेवा में पूरा जीवन दिया है. इस अच्छे फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से धन्यवाद.”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “हमारे प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी का भारत रत्न से सम्मानित किया जाना हमारे और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने अपना पूरा जीवन देश और समाज को समर्पित किया. उन्होंने और अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा के विस्तार में अहम भूमिका निभाई.”

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, “जनसंघ के समय से पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए लालकृष्ण आडवाणी ने क्या नहीं किया. लालकृष्ण आडवाणी का योगदान देश की राजनीति, राष्ट्रनीति और पार्टी की विचारधारा को गांव तक पहुंचाने में था. मैं एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देकर पूरे देश को उपहार दिया.”

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योदी आदित्यनाथ ने X पर लिखा है, “भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है. राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में किए गए उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत हैं.”

BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर मैं उन्हें अपने और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से बहुत बधाई देता हूं. मैं भारत सरकार और PM मोदी का आभार मानता हूं.”

यह भी पढ़ें- लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा, पीएम मोदी ने किया ऐलान, बोले- मेरे लिए भावुक क्षण

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “लालकृष्ण आडवाणी के जीवन का एक-एक क्षण भारत माता की सेवा में बीता है, भाजपा को इस स्थान तक पहुंचाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा है. समाज के हर क्षेत्र में उनका बहुत योगदान है. उन्हें भारत रत्न देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago