देश

PM Modi ने जस्टिस बी.आर गवई को देश के 52वें CJI को तौर पर शपथ ग्रहण करने पर दी बधाई; शेयर की तस्वीरें

CJI B.R Gavai Oath: जस्टिस बी.आर गवई ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको पद की शपथ दिलाई. इस दौरान शपथ समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे.

बीआर गवई ने जस्टिस संजीव खन्ना की जगह ली है. जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई को रिटायर हुए थे. जस्टिस गवई इस पद पर पहुंचने वाले पहले बौद्ध है. साथ ही वे दूसरे ऐसे अनुसूचित जाति के व्यक्ति हैं, जो इस पद पर पहुंचे हैं. गवई का कार्यकाल 23 नवंबर 2025 को खत्म होगा.

सीजेआई के शपथ ग्रहम समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे. बुधवार को प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ. उन्हें उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.

बी.आर गवई का अब तक सफर

जस्टिस गवई ने बीकॉम के बाद कानून की पढ़ाई अमरावती विश्वविद्यालय से करते हुए लॉ की डिग्री ली थी. उसके बाद 25 साल की उम्र में उन्होंने वकालत शुरू की. इस दौरान वो मुंबई और अमरावती की अदालतों में पेश होते रहे. जस्टिस गवई को 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पद्दोन्नत किया गया था. नवंबर 2003 में उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और नवंबर 2005 में वे स्थायी न्यायाधीश बन गए.

बेंच में पदोन्नत होने से पहले, उन्होंने संवैधानिक कानून और प्रशासनिक कानून में प्रैक्टिश की और नागपुर नगर निगम, अमरावती नगर निगम और अमरावती विश्वविद्यालय के लिए स्थायी वकील के रूप में कार्य किया. उन्हें अगस्त 1992 में बॉम्बे हाईकोर्ट, नागपुर पीठ में सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने जुलाई 1993 तक सेवा की.


ये भी पढ़ें: ‘मुझे गद्दार कह लें पर सच है कि भारतीय ड्रोनों से बेशुमार शहादतें हुई’, पाकिस्तानी पत्रकारों ने खोली सरकार की पोल


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

40 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

41 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

49 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago