देश

BJP MP Khel Mahakumbh: “खेलो में हार तो कभी होती ही नहीं है”, पीएम मोदी ने पाली खेल महाकुंभ को किया संबोधित

BJP MP Khel Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (3 फरवरी) पाली में आयोजित हो रहे भाजपा सांसद खेल महाकुंभ की शुभकामनाएं दी. इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को वर्चुअली संबोधित भी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि खेलों में हार तो कभी होती ही नहीं हैं. खेलों की एक बहुत बड़ी ताकत ये भी होती है​ कि खेल, युवाओं को बहुत सी बुराइयों से बचाकर रखते हैं.

“खेलो में हार तो कभी होती ही नहीं है”

बता दें कि पाली शहर में भाजपा खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. जिसको लेकर पीएम मोदी ने कहा कि “खेलो में हार तो कभी होती ही नहीं है. खेल में या तो आप जीतते हैं या तो आप सीखते हैं. इसलिए सभी खिलाड़ियों के साथ जो कोच और परिवारजन वहां (पाली) उपस्थि​त हैं, उन सभी को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं. भाजपा सांसद खेल म​हाकुंभ ने जिलों में, राज्यों में लाखों-लाख होनहार खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया है.

खिलाड़ियों को तलाशने और तरासने का माध्यम बना खेल महाकुंभ

ये खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों को तलाशने और तरासने का माध्यम बन गया है. खेलों की एक बहुत बड़ी ताकत ये भी होती है​ कि खेल, युवाओं को बहुत सी बुराइयों से बचाकर रखते हैं. खेलों से इच्छाशक्ति मजबूत होती है, एकाग्रता बढ़ती है और हमारा फोकस स्पष्ट रहता है.”

यह भी पढ़ें- लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा, पीएम मोदी ने किया ऐलान, बोले- मेरे लिए भावुक क्षण

देश-विदेश में ट्रेनिंग ले रहे हैं एथलीट

PM मोदी ने आगे कहा, “चाहे ड्रग्स का जाल हो, दूसरे पदार्थों की लत हो, जो खिलाड़ी हैं, वह इन सब से दूर रहते हैं. खेल व्यक्तित्व के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं. सैकड़ों एथलीट आज टॉप स्कीम के तहत देश-विदेश में ट्रेनिंग ले रहे हैं. खेलों इंडिया के माध्यम से भी 3,000 से ज्यादा खिलाड़ियों को हर महीने 50 हजार रुपये से ज्यादा की मदद दी जा रही है.”

अंतरिम बजट का पीएम मोदी ने किया जिक्र

इस दौरान पीएम मोदी ने एक फरवरी को पेश किए गए अंतरिम बजट का भी जिक्र किया. जिसमें उन्होंने कहा कि “1 फरवरी, 2024 को जो बजट आया है, वो भी एक तरह से देश के युवाओं को ही समर्पित है. सरकार जो रेल, रोड और आधुनिक इंफ्रा पर 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने जा रही है, उसके सबसे ज्यादा लाभार्थी युवा ही होंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

31 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

35 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

50 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

52 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago