देश

UP News: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला महिला जज का शव, मऊ निवासी थीं ज्योत्सना राय

उत्तर प्रदेश के बदायूं से बड़ी खबर है. शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला है. इसकी जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए. घटनास्थल पर छानबीन कराई जा रही है. बताया जा रहा है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है.

अंदर से बंद था घर का दरवाजा

जानकारी के मुताबिक सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय शनिवार सुबह न्यायालय नहीं पहुंचीं. उनके आवास का दरवाजा अंदर से बंद था. जब दरवाजा नहीं खुला तो उनके कर्मचारियों ने पुलिस और कंपाउंड में रहने वाले अन्य जजों को बताया, जिससे तत्काल सभी लोग मौके पर पहुंच गए.

यह भी पढ़ें- Bharat Ratna to LK Advani: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, बधाई देने वाले नेताओं का लगा तांता

फंदे से लटकता मिला शव

पुलिस ने धक्का मारकर उनके आवास का दरवाजा खोला, पुलिस अंदर घर में दाखिल हुई. अंदर एक कमरे में पंखे से उनका शव फंदे से लटका हुआ था. घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं. फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है.

मऊ की रहने वाली थीं ज्योत्सना राय

बताया जा रहा है कि ज्योत्सना राय मूल रूप से मऊ जिले के घोसी के बगल के तराईडीह गॉव की रहने वाली थीं. वह बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं.बदायूं से पहले वह अयोध्या में भी तैनात रह चुकी हैं. सरकारी आवास में महिला जज का शव मिलने से हर कोई स्तब्ध है एवं नौकरीपेशा महिलाओं के साथ – साथ पूर्वांचल के लोगों में शोक की लहर है.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

44 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago