देश

27 से पहले 2029 की तैयारी में BJP, समझें क्या हैं प्रभारियों की लिस्ट के समीकरण?

BJP Incharge List Political Scenario: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को धार देने के लिए राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस फेरबदल में अनुभव, रणनीतिक कौशल और सांगठनिक निष्ठा का संतुलन साधते हुए नेताओं को मोर्चे पर तैनात किया है. राजनीतिक लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश की कमान राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को सौंपी गई है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हरियाणा का दायित्व देकर मुख्यधारा की चुनावी रणनीति में आगे रखा गया है.

इस नई सूची के जरिए भाजपा आलाकमान ने साफ संदेश दे दिया है कि पार्टी अब राज्यों में किसी भी ढिलाई के मूड में नहीं है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से आने वाले रणनीतिकार राम माधव की मुख्यधारा में वापसी कराते हुए उन्हें उत्तराखंड और तमिलनाडु जैसे वैचारिक व राजनीतिक रूप से अहम राज्यों का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं सुनील बंसल, तरुण चुग और सतीश पूनिया जैसे जमीन से जुड़े नेताओं को संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण राज्यों में उतारकर पार्टी ने अपने ‘मिशन 2029’ और राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों की सियासी बिसात अभी से बिछा दी है.

उत्तर प्रदेश में 4 सह-प्रभारी (BJP Incharge List UP)

प्रभारी: विनोद तावड़े (राष्ट्रीय महासचिव)

सह-प्रभारी: जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा

प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची
प्रदेश प्रभारी सह-प्रभारी
उत्तर प्रदेश विनोद तावड़े जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा
उत्तराखंड राम माधव बांसुरी स्वराज, अरविंद मेनन
तमिलनाडु राम माधव —
छत्तीसगढ़ स्मृति ईरानी —
हरियाणा स्मृति ईरानी —
पंजाब सतीश पूनिया अलका गुर्जर, वीरेंद्र सचदेवा
पश्चिम बंगाल सुनील बंसल —
तेलंगाना सुनील बंसल —
गुजरात तरुण चुग —
बिहार हरीश द्विवेदी —
कर्नाटक हरीश द्विवेदी —
दिल्ली डॉ. विनय सहस्रबुद्धे —
हिमाचल श्रीकांत शर्मा —
असम मंगल पांडे —
गोवा डॉ. भारती प्रवीण पवार अनिल एंटोनी

क्या हैं सियासी समीकरण? (BJP State Incharges List 2026)

राम माधव की मजबूत वापसी: पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकारें बनवाने में अहम भूमिका निभा चुके राम माधव को देवभूमि उत्तराखंड और दक्षिण भारत के तमिलनाडु का प्रभार देना बताता है कि संगठन में उनकी रणनीतिक पकड़ फिर से शीर्ष स्तर पर पहुंच गई है. उत्तराखंड में बांसुरी स्वराज और अनुभवी अरविंद मेनन को सह-प्रभारी बनाकर युवा और सांगठनिक ऊर्जा का तालमेल बैठाया गया है.

स्मृति ईरानी को दोहरा प्रभार: अमेठी के चुनाव के बाद स्मृति ईरानी की संगठनात्मक भूमिका को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ और हरियाणा जैसे दो महत्वपूर्ण राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है.

पंजाब और गोवा में कड़ा दांव: पंजाब में सियासी जमीन तलाश रही भाजपा ने राजस्थान के कद्दावर जाट नेता सतीश पूनिया पर भरोसा जताया है, जिनके साथ दिल्ली के वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर को लगाया गया है. वहीं गोवा में डॉ. भारती प्रवीण पवार के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एके एंटोनी के बेटे अनिल एंटोनी को सब-प्रभारी बनाकर दक्षिण-तटीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है.

चुनावी दिग्गजों की तैनाती: पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में सुनील बंसल का दबदबा बरकरार रखा गया है, जबकि बिहार और कर्नाटक जैसे जातीय रूप से संवेदनशील राज्यों में हरीश द्विवेदी को संगठन मजबूत करने का जिम्मा मिला है.

ये भी पढ़ें: Explainer: 2 आयुक्त, 10 माह और 14 सवाल: समझें SIR पर IE के रिपोर्ट की पूरी ABCD

भविष्य का चुनावी ब्लूप्रिंट

भाजपा की यह नई टीम केवल संगठनात्मक औपचारिकता नहीं, बल्कि भविष्य की चुनावी लड़ाइयों का ब्लूप्रिंट है. उत्तर प्रदेश में चार सह-प्रभारियों की विशाल टीम और राज्यों में क्षत्रपों की नई तैनाती यह साफ दर्शाती है कि पार्टी आंतरिक कलह और एंटी-इंकंबेंसी से निपटने के लिए समय रहते सक्रिय हो गई है. केंद्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि राज्यों के प्रभारी सिर्फ नाम के नहीं होंगे, बल्कि कार्यकर्ताओं से समन्वय और चुनावी नतीजों के प्रति सीधे जवाबदेह रहेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

5 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

6 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

6 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

6 hours ago