प्रतीकात्मक फोटो.
17 अगस्त की शाम बीजेपी (BJP) संसदीय बोर्ड की एक अहम बैठक होने जा रही है. बैठक में उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का चुनाव करने की दिशा में बीजेपी अहम किरदार निभाएगी.
उम्मीद की जा रही है कि कल इस बैठक में किसी एक नाम पर सहमति बना ली जाएगी. इससे पहले 15 अगस्त को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया था. इसमें केंद्रीय गृह और रक्षा मंत्री के साथ वरिष्ठ बीजेपी नेता इकट्ठा हुए.
एनडीए की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए उम्मीदवार तय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
सूत्रों के मुताबिक पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और आरएसएस विचारक और वरिष्ठ बीजेपी नेता शेषाद्रि चारी के साथ-साथ कुछ वर्तमान और पूर्व राज्यपालों के नामों को लेकर भी चर्चा हो रही है.
20 अगस्त को NDA की एक डिनर पार्टी भी संभावित है, जिसमें सर्वसम्मति से उम्मीदवार के नाम को मंजूरी दी जाएगी और उसकी घोषणा की जाएगी.
बीजेपी की ओर से 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करने की तैयारी है. इस दौरान बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. इसे एनडीए अपने एकता प्रदर्शन के रूप में भी देख रहा है.
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही साफ कर चुके हैं कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर अंतिम निर्णय पीएम मोदी और जेपी नड्डा लेंगे. एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों के प्रतिनिधि भी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे.
उधर चुनाव आयोग ने 7 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की अधिसूचना जारी कर चुका है.नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है और 22 अगस्त को नामांकन की जांच होगी. उम्मीदवार 25 अगस्त तक नाम वापस ले सकते हैं.
मतदान और मतगणना 9 सितंबर को होगी. एनडीए ने नामांकन दाखिल करने की तारीख के लिए 21 अगस्त तय की है. बीजेपी ने राज्यसभा और लोकसभा दोनों के अपने सांसदों से कहा है कि वे 6 से 9 सितंबर के बीच दिल्ली में रहें और बीजेपी मुख्यालय में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पर एक कार्यशाला में भाग लें.
ये भी पढे़ं: Vice President पद के चुनाव को लेकर EC ने जारी की अधिसूचना, 9 सितंबर को चुनाव, नामांकन प्रक्रिया शुरू
-भारत एक्सप्रेस
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…
Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…
Smit Machchhar Prediction: 'आसमान में जब हालात बिगड़ते हैं तो क्रू ही आपकी जान बचाता…
फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…
टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…