Bharat Express DD Free Dish

Vice President पद के चुनाव को लेकर EC ने जारी की अधिसूचना, 9 सितंबर को चुनाव, नामांकन प्रक्रिया शुरू

Vice Presidential Election: देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है.

Vice Presidential Election: देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक उपराष्ट्रपति (Vice President) पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. चुनाव आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और नामंकन का दौर भी शुरू हो चुका है. बता दें, आयोग पहले ही साफ कर चुका है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा और नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे.

क्यों हो रहा है उपचुनाव ?

यह चुनाव जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के अचानक इस्तीफे के बाद हो रहा है. उन्होंने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. लेकिन उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था. उनके इस्तीफे से यह पद खाली हो गया है और अब नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी जोरों पर है. साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है.

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कौन करता है वोटिंग ?

अब बात करें वोटिंग की तो उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice Presidential Election) में आम जनता वोट नहीं डालती है. यह चुनाव लोकसभा या विधानसभा चुनावों से अलग होता है. इसमें केवल संसद के सदस्य यानी लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट डालते हैं. इस वोटिंग में सांसद की वोट की अहमियत होती है.

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शर्तें क्या है?

अगर कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति (Vice Presidential) बनना चाहता है तो उसके लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं. सबसे पहले वह व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए. उसकी उम्र कम से कम 35 साल होनी चाहिए. साथ ही वह राजस्यसभा का सदस्य बनने के योग्य होना चाहिए. इसके अलावा वो राज्य सरकार या केंद्र सरकार में किसी लाभकारी पद पर नहीं होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-“डॉ. स्वामीनाथन ने बायो-हैप्पीनेस का विचार दिया, उसी का हम आज जश्न मना रहे हैं”, हरित क्रांति के जनक की जयंती पर बोले पीएम मोदी

कितने सालों का होता है कार्यकाल?

उपराष्ट्रपति (Vice Presidential) का कार्यकाल पांच साल का होता है. लेकिन अगर कार्यकाल खत्म होने के बाद चुना हुआ नया उपराष्ट्रपति अपा कार्यकाल नहीं संभालता है तो इस स्थिति में मौजूदा उपराष्ट्रपति (Vice Presidential) तब तक पद पर बना रहता है, जब तक की उत्तराधिकारी शपथ ना ले ले. अब देखना होगा कि इस बार कौन इस अहम पद के लिए चुना जाता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read