देश

‘मोदी मित्र’ के जरिए BJP करेगी मुस्लिमों को रिझाने की कोशिश, मुस्लिम बहुल लोकसभा सीटों पर रहेगा फोकस

Modi Mitra: आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी भाजपा ने अभी से शुरु कर दी है. इस बार बीजेपी मुस्लिम वोटबैंक को भी अपनी तरफ करने की फिराक में है. इसके लिए भाजपा ने विशेष योजना बनाई है. मुसलमानों को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ‘मोदी मित्र’ बनाने का अभियान शुरू करने जा रही है.

भाजपा विपक्षी खेमे के वोट बैंक की सेंधमारी करने के लिए ‘मोदी मित्र’ के जरिए बड़ा अभियान चलाने जा रही है. जिन लोकसभा सीटों पर मुस्लिम समुदाय की बहुलता है, बीजेपी वहां ‘मोदी मित्र’ की शुरुआत करने जा रही है.

30 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले लोकसभा में शुरु होगी मोदी मित्र योजना

BJP देशभर में मुस्लिमों के साथ जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करने जा रही है. पार्टी के साथ मुसलमानों को जोड़ने के लिए ‘गांव-गांव घर-घर’ चलो अभियान चलाने वाली है. पार्टी ने इसके लिए उन लोकसभा क्षेत्रों की पहचान कर ली है, जहां मुस्लिमों की जनसंख्या 30 प्रतिशत से अधिक है.

इन मुस्लिम बहुलता वाले लोकसभा सीटों पर 5 हजार ऐसे मुस्लिमों की पहचान की जाएगी जो भाजपा के लिए इनफ्लुएंसर्स की भूमिका निभा सकें. हालांकि ये लोग भाजपा के नहीं होंगे. बल्कि ये वे होंगे जिन्हें मोदी सरकार की वेलफेयर योजना का लाभ मिला है और वे पीएम के कामों से प्रभावित हैं.

इसे भी पढें: “हमें सदन में बोलने नहीं दिया जाता, लोकतंत्र पर हमला, मैं जेल जाने के लिए भी तैयार हूं”, TMC सांसद महुआ मोइत्रा का लोकसभा स्पीकर पर गंभीर आरोप

लोकसभा की 80 सीटों पर मुस्लिम वोटरों का प्रभाव

जनसंख्या के लिहाज से देखा जाए तो देश की कुल आबादी में 14 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है. इस लिहाज से मुसलमानों के वोट लोकसभा के कई सीटों को प्रभावित करते हैं. आंकड़ो के हिसाब से देखा जाए तो कुल 543 लोकसभा सीटों में से 80 सीटों पर मुस्लिम आबादी 20 प्रतिशत से भी अधिक है. वहीं 65 सीटें ऐसी हैं जिन पर यह आंकड़ा 30 फीसदी से ज्यादा है. बात करें पिछले लोकसभा चुनाव की तो बीजेपी ने 20 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी वाली 80 सीटों में से 58 सीटों पर कमल खिलाया था.

2014 के लोकसभा में जहां 23 मुस्लिम सांसदों ने जीत हासिल की थी, वहीं 2019 में 27 मुस्लिम सांसद लोकसभा पहुंचे थे. अब 2024 में बीजेपी ने अधिक आबादी वाले मुस्लिम बहुल सीटों पर कब्जा करने की रणनीति बनाई है.

Rohit Rai

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

25 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

36 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

45 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago