खेल

IND vs AUS: मिशन वर्ल्ड कप! भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्कर, IPL से पहले लगेगा वनडे का तड़का

IND vs AUS ODI Series 2023: 50 ओवर के विश्व कप का वर्ष होने के कारण भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के साथ इस मेगा इवेंट की अपनी तैयारियों को तेजी देगा जिसका पहला मैच शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 19 मार्च को विशाखापत्तनम और 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा. भारत के लिए 50 ओवर क्रिकेट के लिहाज से यह काफी व्यस्त साल होगा.

मैन इन ब्ल्यू वर्ष के पहले महीने में ही छह वनडे खेल चुके हैं और विश्व कप के लिए उनकी तैयारियों का दूसरा चरण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से शुरू होगा, जिसके बाद वेस्ट इंडीज में तीन मैचों की सीरीज होगी, पाकिस्तान या यूएई में एशिया कप होगा. सितम्बर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे होंगे. विश्व कप अक्टूबर-नवम्बर में खेला जाएगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्कर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अप्रैल और मई में खेली जानी है जिससे भारत के सफेद बॉल विशेषज्ञों को दम मारने की फुर्सत भी नहीं मिलेगी. जनवरी में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था जिसके बाद न्यूजीलैंड को भी 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. भारत ने हैदराबाद में 12 रन, रायपुर में आठ विकेट और इंदौर में 90 रन से जीत हासिल की थी.

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और क्लीन स्वीप की उम्मीद करेगी लेकिन पिछली दो क्लीन स्वीप के मुकाबले यह आसान नहीं होगा. भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया से गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी 2-1 से जीती थी. पहले दो टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में तीसरा टेस्ट जीता था.

टेस्ट सीरीज के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान और प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस अपनी मां के निधन के कारण स्वदेश चले गए थे. कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ ने तीसरे और चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी. ऑस्ट्रेलिया का मनोबल उसके सफेद गेंद विशेषज्ञों ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, सीन एबोट, मार्कस स्टॉयनिस, एडम जम्पा, जोश इंग्लिस और एश्टन एगर के आने से मजबूत हुआ है. ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के मुकाबले वनडे सीरीज में कड़ी चुनौती पेश करेगा.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: पंत की जगह David Warner को मिली दिल्ली की कमान, भारत के इस स्टार को मिली उप-कप्तानी

IPL से पहले लगेगा वनडे का तड़का

वनडे क्रिकेट की प्रकृति को देखते हुए ज्यादा स्पिन का खतरा नहीं होगा जिससे ऑस्ट्रेलिया के वनडे विशेषज्ञ राहत की सांस लेंगे. भारत पहले वनडे में अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना उतरेगा जो पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण पहले वनडे में नहीं खेलेंगे. उनकी अनुपस्थिति में उपकप्तान हार्दिक पांड्या कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

मेजबान टीम को मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के पीठ की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो जाने से पहले ही बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी का भार संभालेंगे. उनके साथ युवा तेज गेंदबाज उमरान मालिक, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और कप्तान हार्दिक चयनकर्ताओं को तेज गेंदबाजी विभाग को आंकने का एक और मौका देंगे.

बल्लेबाजी विभाग में लोकेश राहुल को विश्व कप टीम में अपनी जगह पुख्ता करने का एक और मौका मिलेगा. उन्होंने टेस्ट टीम में अपना स्थान गंवा दिया था. दूसरी तरफ शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में थे. गिल ने पहले मैच में दोहरा शतक और तीसरे मैच में शतक बनाया था. उन्होंने अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में भी शतक बनाया था. इस टेस्ट में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार 186 रन बनाकर अपनी फॉर्म वापस हासिल की थी.

वनडे विशेषज्ञ सूर्यकुमार यादव, आलराउंडर हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर के होने से भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद करेगा. यह वनडे सीरीज दोनों टीमों को अपने विभिन्न संयोजन आजमाने का मौका देगी ताकि विश्व कप की तैयारियों को मजबूती दी जा सके.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

46 minutes ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

1 hour ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

2 hours ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

2 hours ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

3 hours ago