देश

नशे में धुत सफाईकर्मी की काली करतूत, नर्सों के चेंजिग रूम में वीडियो बनाने की कोशिश

उतर-प्रदेश के झांसी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक अस्पताल के महिला चेजिंग रुम में अस्पताल के ही एक सफाई कर्मचारी ने नशे की हालत में धुत होकर उनका वीडियो बनाने की कोशिश की. जब इस मामले का खुलासा हुआ तो सब दंग रह गए.

मामला 3 दिन पहले यानि शनिवार का है. जब अस्पताल में नर्स की पदों पर कार्यरत महिला कर्मीयों ने अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद दोपहर करीब 2 बजे चेंजिंग रूम में पहुंची.  इन नर्सों का आरोप है कि जब वो चेंज कर रही थी इसी दौरान वहां एक सफाई कर्मचारी पहुंच गया और उसने नर्सों का वीडियो बनाने की कोशिश की. नर्सों द्वारा इसका विरोध करने पर सफाई कर्मी हंगामे पर उतारू हो गया.  सफाई कर्मी की इस हरकतों को देखकर तीनों नर्स बेहद घबरा गई और चेंजिग रुम का दरवाजा अंदर से तुरंत बंद कर लिया.  इस पर सफाई कर्मचारी ने दरवाजे पर बाहर से लातें मारना शुरु कर दी. इस दौरान नर्सों ने खुद को चेंजिग रूम नें ही बंद रखा.

नर्सों ने मामले की शिकायत विभाग के अफसरों से की

अस्पताल के चेंजिग रूम में नर्सों का अशलील वीडियो बनाने के मामले की खबर अस्पताल में फैलते ही सभी अधिकारी और कर्मचारी दंग रह गए. 3 नर्सों ने आप बीती सुनाते हुए इस मामले की शिकायत अस्पताल के अधिकारियों से की. नर्सों ने सफाई कर्मचारी पर आरोप लगाय कि वो शराब के नशे में धुत था और हमारा वीडियो बनाने की कोशिश की. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा  है कि, यह मामला काफी गंभीर है, लेकिन अभी उनके पास कोई पुुख्ता और सपष्ट जानकारी नहीं है. उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ सख्त  कार्रवाई किए जाने की बात कही.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

8 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

9 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

9 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago