कारगिल में पीएम मोदी से मिलकर भावुक हुए मेजर अमित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह इस साल भी सोमवार को कारगिल में सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई. इस दौरान उन्होंने वीर जवानों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए.सबसे बड़ी बात कि यह दिवाली मेजर अमित कुमार के लिए बेहद खास साबित हुई, जो सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कारगिल यात्रा के दौरान मिले थे.इस नौजवान अफसर ने नवंबर 2001 में राज्य के बलाचडी में एक सैनिक स्कूल के छात्र के रूप में नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, तब उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे.
नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के जामनगर जिले के बलाचडी में सैनिक स्कूल का दौरा किया था. अपने दौरे के वक्त उन्होंने स्कूल के छात्रों के साथ बातचीत की थी और उन्हें अवॉर्ड बांटे थे. अमित कुमार को गुजरात के मुख्यमंत्री से छात्र के रूप में पुरस्कार मिला था और कल उन्होंने भारतीय सेना में मेजर के रूप में प्रधानमंत्री से मुलाकात की. अमित कुमार अब कारगिल में मेजर के पद पर तैनात हैं. प्रधानमंत्री मोदी का कारगिल में जवानों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. दिवाली के दिन पीएम मोदी के शामिल होने पर जवानों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए.
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा, “मेरे लिए आप सभी सालों से मेरा परिवार रहे हैं. कारगिल में अपने बहादुर जवानों के साथ दिवाली बिताना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.” “सेनाएं भारत की सुरक्षा के स्तंभ हैं. कारगिल की इस विजयी भूमि से, मैं देशवासियों और दुनिया को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. पाकिस्तान के साथ एक भी युद्ध ऐसा नहीं हुआ है जहां हमने ने जीत का झंडा नहीं फहराया है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज आगे बढ़ने के नए…