देश

बाॅलीवुड की मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल, महासचिव अरुण सिंह ने जाॅइन कराई पार्टी

Bollywood singer Anuradha Paudwal join BJP: चुनाव आयोग आज 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. इससे पहले बाॅलीवुड की मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने भाजपा में शामिल हो गईं. उन्हें महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान मीडिया प्रभारी और उत्तराखंड से लोकसभा के उम्मीदवार अनिल बलूनी भी मौजूद रहे. भारत सरकार ने उनको 2017 में पदम् श्री से सम्मानित किया था.

बता दें कि अनुराधा पौडवाल बाॅलीवुड की लोकप्रिय गायिका हैं. वे 90 के दशक में अपने लोकप्रिय गीतों के कारण काफी चर्चा में रहीं. वे अभी उम्र के 69वें पड़ाव पर है. उनकी शादी बाॅलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर एसडी बर्मन से हुई थी. उनके एक बेटी और एक बेटा हैं. उनके बेटे की कुछ समय पहले ही मौत हो गई थी. वहीं उनके पति की मौत साल 1991 में हो गई थी.

गौरतलब है कि चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. इससे पहले सरकार ने दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति भी की थी. इससे पहले चुनाव की तारीखों का ऐलान 13 मार्च को होने वाला था. लेकिन चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद इसे टालना पड़ा था.

ये भी पढ़ेंः मिशन दक्षिण पर पीएम मोदी, तेलंगाना में बोले- चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले जनता ने फैसला सुना दिया

ये भी पढ़ेंः ED ने BRS MLC के. कविता को किया कोर्ट में पेश, कल हैदराबाद से गिरफ्तार कर लाया गया था दिल्ली

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

3 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

3 hours ago