मनोरंजन

‘पुष्पा 2’ और ‘कल्कि’ के मेकर्स को हो सकता है करोड़ों का नुकसान, सामने आई बड़ी वजह

इस साल साउथ की जबरदस्त फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है. एक तरफ प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ अपना भौकाल दिखा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ भी आने के लिए तैयार हैं. लेकिन इन सब के बीच ये बिग बजट फिल्में अबतक पूरी नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है. जहां अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को 15 अगस्त को रिलीज करने का फैसला लिया गया है. तो वहीं प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ 9 मई को आने वाली है. दोनों फिल्मों के मेकर्स पिक्चर को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं. प्लानिंग दोनों की एक जैसी हैं. लेकिन उससे अपना बड़ा नुकसान कराने पर भी तुले हुए हैं.

प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. जो ओवरसीज मार्केट में फिल्मों के राइट्स को लेकर है. ऐसा पता लगा है कि, इन दोनों फिल्मों के मेकर्स RRR और ‘बाहुबली 2’ के ओवरसीज मार्केट रेट से ज्यादा डिमांड कर रहे हैं. जिसपर बात नहीं बन रही है.

खुद को नुकसान करने निकले मेकर्स!

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ की शूटिंग अबतक खत्म नहीं हुई है. लेकिन रिलीज डेट को ध्यान में रखते हुए इसे जल्दी खत्म करने की कोशिश जारी है. इसी बीच ट्रैक टॉलीवुड की एक रिपोर्ट सामने आई है. इसके मुताबिक, दोनों ही फिल्मों के मेकर्स 100 करोड़ रुपये में ओवरसीज मार्केट में फिल्मों के राइट्स बेचना चाहते हैं. जबकि, इसके लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स बिल्कुल भी तैयार नहीं है. उनका कहना है कि, वो दोनों फिल्मों के लिए 70 से 80 करोड़ रुपये तक ही देंगे.

दरअसल मेकर्स की अपनी फिल्मों के लिए ये डिमांड RRR और ‘बाहुबली 2’ से भी कई ज्यादा है. जहां इन दोनों फिल्मों के ओवरसीज राइट्स 75 करोड़ रुपये में बिके थे. तो वहीं अब ‘पुष्पा 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स 100 करोड़ से कम में मानने को तैयार नहीं हैं. वहीं, दूसरी तरफ डिस्ट्रीब्यूटर 100 करोड़ रुपये देना ही नहीं चाहते. अब ‘पुष्पा 2’ और ‘कल्कि’ के मेकर्स की प्लानिंग है कि, अगर 100 करोड़ में डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं मानते हैं, तो वो फिल्म को खुद ही डिस्ट्रीब्यूट कर देंगे. ऐसे में नुकसान होने के काफी ज्यादा चांस है. लेकिन अबतक मेकर्स की तरफ से डिस्ट्रीब्यूट करने को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

1 hour ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

1 hour ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

1 hour ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

1 hour ago