देश

अदालतों पर ‘बम’ का साया: लखनऊ से कोलकाता तक कोर्ट परिसर उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मची सनसनी

Court Bomb Threat Email: देश की न्यायपालिका के महत्वपूर्ण केंद्रों पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं. लखनऊ सिविल कोर्ट, आगरा दीवानी और कोलकाता के न्यायालयों को ई-मेल के जरिए निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है. इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और कोर्ट परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

छावनी में बदला सिविल कोर्ट

राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुँच गए. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे परिसर को खंगाला जा रहा है. कोर्ट में मौजूद वकीलों और वादकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. पुलिस फिलहाल ई-मेल के स्रोत की जांच कर रही है.

दीवानी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ताजनगरी आगरा में भी दीवानी सत्र न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर इसी तरह का एक धमकी भरा संदेश मिला. सूचना मिलते ही एसीपी हरी पर्वत और थाना न्यू आगरा की पुलिस फोर्स दीवानी परिसर पहुंची. सुरक्षा घेरा बढ़ाते हुए हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जा रही है.

कोलकाता हाई कोर्ट और जिला न्यायालय निशाने पर

न्यायालयों को धमकी देने का यह सिलसिला केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहा. पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाई कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर को आनन-फानन में खाली करवाया गया.

ये भी पढ़ें: नशीली चाय, रेप और धर्मांतरण…; ‘अमरीन’ के जाल में फंसी छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन, भोपाल से अहमदाबाद तक बार-बार रेप

पश्चिम बर्द्धमान जिला न्यायालय में स्थिति और भी गंभीर रही, जहाँ जजों को संबोधित एक ई-मेल में अदालत परिसर और जजों के चैंबर में 15 RDX बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई. इस सनसनीखेज मेल के बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बम निरोधक दस्ता चप्पे-चप्पे की जांच कर रहा है.

साइबर निगरानी पर गंभीर सवाल

अदालतों को मिल रही सिलसिलेवार धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था और साइबर निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, प्राथमिक जांच में अक्सर ऐसी धमकियां शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश या ‘होक्स कॉल’ साबित होती हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे हल्के में लेने का जोखिम नहीं उठा सकतीं. न्याय के मंदिरों को निशाना बनाने की यह कोशिश न केवल न्यायिक कार्यों में बाधा डालती है, बल्कि आम जनता और वकीलों के मन में भय का संचार करती है. अब पुलिस और साइबर सेल के लिए सबसे बड़ी चुनौती इन ई-मेल के असली मास्टरमाइंड तक पहुंचने की है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

12 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

21 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

32 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

41 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

56 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago