Bhopal Conversion Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ‘धर्मांतरण’ (Religious Conversion) और शारीरिक शोषण का एक बेहद खौफनाक और घिनौना मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक ब्यूटीशियन ने भोपाल पुलिस में 4 लोगों के खिलाफ नशा देकर रेप करने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने अमरीन उर्फ माहिरा सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
एडिशनल डीसीपी (भोपाल) गौतम सोलंकी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.
31 दिसंबर की पार्टी से शुरू हुआ ‘खेल’
पीड़ित ब्यूटीशियन द्वारा दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक, इस खौफनाक साजिश की शुरुआत एक बर्थ-डे पार्टी से हुई थी. 31 दिसंबर 2024 को भोपाल के शाहपुरा स्थित एक होटल में पीड़िता की मुलाकात एक युवती से हुई. दोनों में दोस्ती हुई और वे साथ रहने लगीं. जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया इलाके में रहने वाली दूसरी महिला अमरीन उर्फ माहिरा के घर शिफ्ट हो गईं. कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है और अमरीन के भाई से शादी कर ली है.
Bhopal से अहमदाबाद तक दरिंदगी
इसके बाद पीड़िता को भी इसी साजिश का शिकार बनाने का खौफनाक खेल शुरू हुआ. अगस्त 2025 में अमरीन का करीबी चंदन यादव पीड़िता को अपनी बहन से मिलाने के बहाने ले गया. वहां उसने धमकाकर रेप किया और बदनाम करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया. इसके बाद उसने कई बार ज्यादती की.
नवंबर 2025 में अमरीन पीड़िता को भोपाल के गांधी नगर (अब्बास नगर) में अपने परिजनों से मिलाने ले गई. आरोप है कि वहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया.
दिसंबर 2025 में अमरीन किसी निजी काम का हवाला देकर पीड़िता को अहमदाबाद ले गई. वहां उसने पीड़िता को यासिर नामक युवक से मिलवाया. आरोप है कि यासिर ने भी अहमदाबाद में उसके साथ दुष्कर्म किया.
अजनबियों से कराते थे दोस्ती
शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के साथ-साथ पीड़िता पर मानसिक दबाव भी बनाया गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे छोटे और वल्गर कपड़े पहनाकर शहर के पब और लाउंज (Pubs & Lounges) में ले जाते थे. वहां उस पर अनजान लोगों से मेल-जोल बढ़ाने और दोस्ती करने का दबाव डाला जाता था.
ये भी पढ़ें: ‘रा से रार, हु से हुड़दंग और ल से…’; अनुराग ठाकुर ने बताया राहुल का फुल फार्म; LoP को मतलब भी समझाया
इसी दौरान उस पर इस्लाम कबूलने (धर्म परिवर्तन) के लिए भी भारी दबाव बनाया जा रहा था. जब वह मानसिक रूप से टूट गई, तब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की. फिलहाल भोपाल पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल धर्मांतरण और रेप सिंडिकेट के 3 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है और आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




