देश

मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

US Consulate Mumbai: मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इससे कार्यालय और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. अफरातफरी के बीच मुंबई पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया था.

सूचना मिलने पर बीकेसी पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच की. हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला.

मुंबई पुलिस का बयान

मुंबई पुलिस ने बयान में कहा कि कॉल के बाद बीकेसी पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने इलाके की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

पहले भी आई हैं ऐसी धमकियां

इसके पहले 31 जून को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल को धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें होटल में बम होने की बात कही गई. सूचना के बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत वाकोला पुलिस को सूचित किया. मुंबई पुलिस का बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर गई. होटल की गहन तलाशी ली. जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला.

पुलिस के अनुसार, अज्ञात शख्स ने कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर धमकी दी थी कि होटल में बम रखा है और अगले 10 मिनट में विस्फोट होगा. इससे होटल प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. कई घंटों की तलाशी के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि धमकी झूठी थी और कोई खतरा नहीं है.

हालांकि, शुरुआती जांच में पता चला कि धमकी भरा कॉल जर्मनी के एक नंबर से आया था. मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. कॉलर की तलाश के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. तकनीकी जांच के जरिए जल्द ही कॉलर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago