मनोरंजन

Father’s Day पर मनोज मुंतशिर ने सुनाई कविता, पिता के त्याग और प्रेम को शब्दों में किया व्यक्त

Father’s Day 2025:  मशहूर गीतकार, लेखक और शायर मनोज मुंतशिर ने फादर्स डे के अवसर पर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पिता को समर्पित एक हृदयस्पर्शी कविता सुनाते नजर आए. इस कविता में उन्होंने पिता-पुत्र के रिश्ते की गहराई और पिता के त्याग, प्रेम और मार्गदर्शन को भावपूर्ण शब्दों में व्यक्त किया. मनोज ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे पापा.”

शायर मनोज मुंतशिर ने फादर्स डे के अवसर पर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया

वीडियो में वह कविता सुनाते नजर आए, “बचपन में बाजार में जिस खिलौने पर हाथ रख दो, पता था कि यह गिफ्ट रैप होकर घर चला आएगा. हमने कभी अपने पिता से उनकी सैलरी नहीं पूछी, सिर्फ अपनी फरमाइशें बताते थे और हमारा काम हो जाता था. किताबों में पढ़ा था, जितनी चादर उतने पैर फैलाओ, अपनी हदों से बाहर मत जाओ, लेकिन मेरे पापा, मेरी खुशी के लिए दुनिया की हर चीज ले आते, मैं चांद मांग लेता तो आसमान से चांद खींच ले आते, कभी पीएफ से लोन लिए, कभी फिक्स डिपॉजिट तोड़ दिए, जब-जब मेरी चादर छोटी पड़ी, पापा ने उसमें अपनी फटी हुई कमीज के धागे जोड़ दिए.”

ये भी पढ़े:Father’s Day के मौके पर Varun Dhawan ने दिखाई बेटी की पहली तस्वीर, पोस्ट के कैप्शन ने लोगों को कर दिया इमोशनल

मुंतशिर ने क्या बताया अपनी कविता में

मुंतशिर ने अपनी कविता में आगे बताया कि वह आज के समय में सफल हो चुके हैं, लेकिन पिता की अमीरी के आगे वह कुछ भी नहीं. बोले, “मैं बड़ा हुआ, अपने पैरों पर खड़ा हुआ, बहुत पैसे कमाए मैंने लेकिन वह परफ्यूम नहीं खरीद पाया जो मेरे पापा अपने पसीने से महकाते थे, वह जूते नहीं पहन पाया जो पापा अपने पैरों के छाले के बदले मेरे लिए लाते थे. वैसे समोसे फिर नहीं चखे जो दफ्तर से घर आते हुए वह लाया करते थे, वैसा सिनेमा फिर नहीं देखा जिसके टिकट उस रविवार को ओवरटाइम करके कमाया करते थे.”

वैसी अमीरी फिर नहीं देखी जो पापा ने दो हजार की सैलरी में दिखाई

गीतकार ने बताया कि उनके पिता ढेरों खुशियों को काफी कम सैलरी में भी मैनेज कर लेते थे. उन्होंने आगे लिखा, “कम सैलरी में भी ये सब कर अच्छा वक्त आया, किस्मत ने मेरे पैरों तले कालीन बिछा दी, पर वैसी अमीरी फिर नहीं देखी जो पापा ने दो हजार की सैलरी में दिखाई.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago