घटनास्थल.
Chandigarh Blast: चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में मंगलवार (26 नवंबर) की सुबह दो धमाके हुए, जब रैपर बादशाह (Badshah) के बार और लाउंज सेविले (Seville) और रतन लुबाना के क्लब डी’ओरा (De’Orra) में दो देसी बम फेंके गए. धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
गैंगस्टर गोल्डी बरार (Goldy Brar) और रोहित गोदारा (लॉरेंस बिश्नोई गिरोह) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है.
रिपोर्ट के अनुसार, घटना सुबह करीब 3.15 बजे हुई. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने सेविले में एक देसी बम फेंका और फिर घटनास्थल से भागने से पहले पास के डी’ओरा में एक और विस्फोटक फेंका. उस समय सेविले और डी’ओरा दोनों बंद थे.
प्रथमदृष्टया, पुलिस जांच से पता चला है कि देसी विस्फोटक जूट, लोहे की कीलों और बोल्टों से बनाए गए थे. विस्फोट से डी’ओरा की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जबकि सेविले के बाहर कोई नुकसान नहीं हुआ. यह सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन से सिर्फ 100 कदम की दूरी पर है.
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और पंजाब पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई. पुलिस ने बताया कि सेविले के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को लाउंज के दरवाजे पर कुछ मीटर की दूरी से विस्फोटक फेंकते और फिर भागते हुए दिखाया गया है, जबकि इलाके के अन्य वीडियो फुटेज से पता चला है कि आरोपी अपराध करने के बाद मोहाली की ओर भाग गया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से जूट की रस्सी, नट-बोल्ट और लोहे की कीलें बरामद की गई हैं. अधिकारी ने बताया कि नमूनों को फोरेंसिक लैब भेजा गया है और घटना के संबंध में दोनों प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है.
इस बीच, चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में एक्सटॉर्शन जैसे मामले से इनकार नहीं किया है. वहीं लाउंज और क्लब ने पिछले दो महीनों में ऐसी किसी कॉल की सूचना नहीं दी है. पुलिस दोनों प्रतिष्ठानों के बीच प्रतिद्वंद्विता की संभावना की भी जांच कर रही है. थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर 26 पुलिस थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 दिसंबर को होने वाली चंडीगढ़ यात्रा से पहले इन धमाकों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के लिए एक सुरक्षा दल एक या दो दिन में चंडीगढ़ पहुंच जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…