देश

PM Modi की रैली से पहले दिल्ली के द्वारका में मॉल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

PM Narendra Modi Rally In Dwarka: राजधानी दिल्ली के द्वारका में मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की रैली होने वाली है. इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन मॉल को बंद करवा दिया है.

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 11 में सिटी सेंटर मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद दिल्ली पुलिस का बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. बम निरोधक दस्ते ने मॉल को खाली करवाया है. पुलिस के मुताबिक किसी ने गलत खबर दी थी. दरअसल, वहां एक आग की घटना हुई थी, जिस पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल सिटी सेंटर मॉल की तलाशी ली जा रही है.

ये भी पढ़ें: PM Modi in Shravasti: श्रावस्ती में भाजपा की जनसभा, PM मोदी को देखने के लिए उत्साहित युवाओं ने लगाई दौड़, पंडाल पूरा भर गया | VIDEO

आपको बता दें इससे पहले दिल्ली के स्कूल, अस्पताल, हवाई अड्डा, फिर गृह मंत्रालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर के लगभग 150 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भेजे जाने का संदेह है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

2 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

11 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

44 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago