लाइफस्टाइल

COVID-19 New Variant: भारत में आया कोरोना वायरस का नया वेरिएंट FLiRT, इन राज्यों के लोग हो जाएं अलर्ट, जानिए कितना खतरनाक…

Covid New Variant FLiRT Symptoms: कुछ समय पहले पूरी दुनिया में कोरोना महामारी ने तबाही मचाई थी. लाखों लोगों की मौतें हुईं और करोड़ों लोग इसकी चपेट में आए. भारत भी इस महामारी की खतरनाक वेव से गुजर चुका है. अब इसी बीच कोरोना का एक नया वैरिएंट देश में एंट्री कर चुका है और तेजी से भारत के कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है.

भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोविड-19 के 324 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें केपी.2 के 290 मामले और केपी.1 के 34 मामले शामिल है. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि फिलर्ट भी ओमिक्रॉन जैसी प्रकृति वाला है, ऐसे में इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा जरूर है पर गंभीर रोग के मामलों की आशंका कम है. अगर शुरुआती स्थिति में ही बचाव के उपाय कर लिए गए तो इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है.

क्या है KP.2 वेरिएंट

कोरोनावायरस के दो नए सब-वैरिएंट KP.2 और KP.1 को ‘FLiRT’ नाम दिया गया है. KP.2 को JN.1 वेरिएंट फैमिली से बताया जा रहा है. यह ओमिक्रॉन लाइनेज का सब वेरिएंट है, जिसमें नए म्यूटेशन हैं. इसे FLiRT का नाम दिया गया है, जो दो इम्यून से बचने वाले म्यूटेशन को दिखाते हैं. ये म्यूटेशन वायरस को एंटीबॉडी पर हमला करने देते हैं.

ये भी पढ़ें: Covaxin Side Effects: कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन के भी साइड इफेक्ट, क्या यह टीका लगवाने वालों को परेशान होना चाहिए?

इन राज्यों में तेजी से फैल रहा है नया वैरिएंट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा के साथ-साथ कई राज्यों में नए वैरिएंट्स की वजह से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है. कोरोना का नया कोरोना फलर्ट (KP.2) ओमिक्रॉन का ही सब-वेरिएंट है, जिसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट ने सभी को सावधानी बरतते की सलाह दी है.

FLiRT के लक्षण क्या हैं

सर गंगा राम हॉस्पिटल के मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एम वली का कहना है, ‘FLiRT के लक्षण लगभग अन्य वैरिएंट समान ही हैं जिनमें गले में खराश, खांसी, थकान, मसल्स में दर्द, बुखार, ठंड लगना और स्वाद या गंध की कमी शामिल हैं.

क्या एक बार फिर आएगी लॉकडाउन जैसी स्थिति?

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर किए गए अध्ययनों की रिपोर्ट के आधार पर विशेषज्ञों ने बताया KP.2 जिस गति से बढ़ रहा है ऐसे में यह बहुत जल्दी ही अब तक सबसे तेजी से फैलने वाले JN.1 वैरिएंट की जगह ले सकता है. कोरोना के लगभग 50% सैंपल के अध्ययन में KP.2 को ही प्रमुख कारक माना जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने KP.2 को ‘वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग’ के रूप में वर्गीकृत किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

13 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

55 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago