देश

BRICS समिट में परोसी गई 40 हजार रुपये किलो की गुच्छी! जानिए क्यों इतनी खास है यह दुर्लभ मशरूम

BRICS Gala Dinner: भारत में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया. 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुए इस सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों के लिए भारतीय संस्कृति और खान-पान से जुड़ा खास इंतजाम भी किया गया. शनिवार को आयोजित गाला डिनर में मेहमानों को कई खास भारतीय व्यंजन परोसे गए. इनमें हिमालयी इलाकों में मिलने वाली दुर्लभ गुच्छी मशरूम भी शामिल थी.

गुच्छी को देश की सबसे खास और महंगी जंगली मशरूम में गिना जाता है. इसकी कीमत गुणवत्ता और उपलब्धता के आधार पर कई बार 40 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है. यह मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में प्राकृतिक रूप से पाई जाती है.

BRICS डिनर में खास अंदाज में परोसी गई गुच्छी

BRICS के गाला डिनर में गुच्छी मशरूम को केसर, किशमिश और मामरा बादाम के साथ तैयार किया गया था. इस खास डिश के जरिए मेहमानों को भारतीय पहाड़ी इलाकों में मिलने वाले पारंपरिक स्वाद से भी रूबरू कराया गया.

गुच्छी की खासियत सिर्फ इसका स्वाद नहीं, बल्कि इसकी दुर्लभता भी है. इसकी व्यावसायिक खेती आम मशरूम की तरह आसानी से नहीं की जाती. यह जंगलों और पहाड़ी इलाकों में प्राकृतिक रूप से उगती है और इसे स्थानीय लोग चुनकर इकट्ठा करते हैं.

कहां मिलती है गुच्छी मशरूम?

गुच्छी मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में मिलती है. इसके उगने के लिए खास मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों की जरूरत होती है. बर्फ पिघलने के बाद मिट्टी में नमी, तापमान और पर्यावरण में होने वाले बदलाव इसके विकास के लिए अनुकूल माने जाते हैं.

यही वजह है कि गुच्छी हर जगह और पूरे साल उपलब्ध नहीं होती. इसे ढूंढने के लिए पहाड़ी जंगलों और दुर्गम इलाकों में जाना पड़ता है. सीमित मौसम और कम उपलब्धता इसकी कीमत बढ़ाने वाली प्रमुख वजहों में शामिल हैं.

क्यों इतनी महंगी होती है गुच्छी?

गुच्छी के महंगे होने के पीछे सबसे बड़ी वजह इसका कम जगहों पर पाया जाना है. यह प्राकृतिक रूप से उगती है और इसकी पैदावार करना बेहद मुश्किल है. इसके अलावा इसे जंगलों से हाथ से चुनकर इकट्ठा किया जाता है.

बाजार में इसकी कीमत इसकी गुणवत्ता, आकार, नमी, उपलब्धता और ताजा या सूखी अवस्था के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. अच्छी गुणवत्ता वाली सूखी गुच्छी की कीमत कई बाजारों में करीब 15 हजार से 40 हजार रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है. कुछ मामलों में कीमत इससे ज्यादा भी हो सकती है.

पोषक तत्वों से भी भरपूर मानी जाती है

गुच्छी मशरूम को केवल महंगी और स्वादिष्ट ही नहीं होता, इसमें प्रोटीन, डाइटरी फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. कुछ रिसर्च में बताया गया है कि इसमें विटामिन डी समेत अन्य पोषक तत्व काफी संख्या में मौजूद है.

ये भी पढ़ें- IAS का ऑफर ठुकराया, UPSC में 15वीं रैंक पाई! जानिए कौन है BRICS समिट में नजर आया शख्स?

गुच्छी में पोषक तत्वों की मात्रा हर जगह एक जैसी नहीं होती है. यह मशरूम की प्रजाति, उसके प्राकृतिक वातावरण और इस बात पर भी निर्भर कर सकती है कि वह ताजा है या सूखी हुई है. इसलिए इसे पोषक तत्वों वाला एक खास खाद्य जरूर माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

6 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

6 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

7 hours ago