ग्लोबल मंच पर भी नहीं खत्म हुई राजनीतिक दूरियां! BRICS डिनर से दूर रहे कांग्रेसी मुख्यमंत्री, BJP भड़की
BRICS Gala Dinner: BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित गाला डिनर में विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री इसमें शामिल नहीं हुए. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.
BRICS समिट में परोसी गई 40 हजार रुपये किलो की गुच्छी! जानिए क्यों इतनी खास है यह दुर्लभ मशरूम
BRICS Gala Dinner: शनिवार को आयोजित गाला डिनर में मेहमानों को कई खास भारतीय व्यंजन परोसे गए. इनमें हिमालयी इलाकों में मिलने वाली दुर्लभ गुच्छी मशरूम भी शामिल थी. गुच्छी को देश की सबसे खास और महंगी जंगली मशरूम में गिना जाता है. इसकी कीमत गुणवत्ता और उपलब्धता के आधार पर कई बार 40 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है.
वैश्विक मंच पर पीएम मोदी की अनूठी मेजबानी, ब्रिक्स गाला डिनर में दिखी देश की सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधिमंडलों और विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में भव्य ब्रिक्स गाला डिनर का आयोजन किया.





