देश

BRICS समिट: दिल्ली में 25 हजार जवान मुस्तैद, पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन के लिए अभेद्य किले जैसे इंतजाम

राजधानी दिल्ली में होने जा रहे BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के कड़े और अभेद्य इंतजाम किए गए हैं. एयरपोर्ट से लेकर भारत मंडपम और विदेशी मेहमानों के ठहराव वाले होटलों तक करीब 25,000 सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा रहेगा. इनमें 15,000 दिल्ली पुलिस के जवान और बाकी अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां शामिल हैं.

सुरक्षा को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी दिल्ली को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर DCP स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सुरक्षा के खास पुख्ता इंतजाम

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 11 सितंबर और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. पालम एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के बाद दोनों नेताओं को चाणक्यपुरी के प्रमुख होटलों में ठहराया जाएगा.

रूस और चीन की एडवांस सिक्योरिटी टीमें पहले ही दिल्ली पहुंचकर कमान संभाल चुकी हैं. राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सुरक्षा की कमान दिल्ली पुलिस की ‘स्पेशल सेल’ के हाथों में होगी, जबकि पुतिन के ठहरने वाले होटल में एडीशनल DCP और ACP स्तर के अधिकारी हर शिफ्ट में तैनात रहेंगे.

सुरक्षा एजेंसियों ने होटलों के एक-एक कर्मचारी की पुलिस वेरिफिकेशन कराई है. स्थानीय रिकॉर्ड से लेकर उनके गृह राज्यों तक की जांच पूरी की गई है.

विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के ठहराव और काफिले का प्लान

सुरक्षा कारणों से विदेशी मेहमानों के लिए अलग-अलग होटलों में व्यवस्था की गई है:

  • शी जिनपिंग बेलारूस के राष्ट्रपति के साथ एक होटल में रुकेंगे.
  • व्लादिमीर पुतिन बांग्लादेश के VIP डेलिगेशन के साथ ठहरेंगे.
  • इरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के लिए पूरी तरह अलग होटल का इंतजाम है.
  • इंडोनेशिया, ब्राजील, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और यूएन महासचिव समेत अन्य वैश्विक नेताओं को भी अलग-अलग लक्जरी होटलों में जगह दी गई है.

रूसी और चीनी राष्ट्राध्यक्षों का काफिला (मोटरकेड) सबसे बड़ा होगा, जिसके लिए विशेष गाड़ियां भी विदेश से बुलाई गई हैं.

भारत मंडपम पहुंचने का पूरा टाइमटेबल

शनिवार को सभी राष्ट्राध्यक्ष दोपहर 1:30 बजे से 2:15 बजे के बीच भारत मंडपम पहुंचेंगे. वहीं रविवार को सुबह 8:50 से 9:25 बजे के बीच उनका आगमन होगा. दोनों दिन अबू धाबी के क्राउन प्रिंस सबसे पहले, जबकि चीनी राष्ट्रपति और अंत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत मंडपम पहुंचेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने रूट फाइनल कर रिहर्सल पूरी कर ली है.

यह भी पढ़ें: पुतिन फिर आएंगे भारत, 11 सितंबर को मोदी से मुलाकात; Su-57 समेत इन मुद्दों पर होगी बात

  • भारत एक्सप्रेस
Manish Rai

Recent Posts

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

4 minutes ago

‘ऐ छोड़ो… छोड़ो!’ बिहार के गया में वायरल वीडियो पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार से पूछे तीखे सवाल

गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…

16 minutes ago

पीएम मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन को जमीनी हकीकत में बदलने की तैयारी, सांसदों-विधायकों को दिया गया रोजगार सृजन का रोडमैप

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…

26 minutes ago

गुजराती पायलट की बहादुरी पर दुनिया ने किया सैल्यूट, गुजरात सरकार देगी खास गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…

27 minutes ago

विमानों की हाईजैकिंग के खौफनाक पन्ने, 9/11 से लेकर एंटेबे ऑपरेशन तक; जानें 3 बड़ी घटनाएं

Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…

42 minutes ago