देश

बीआरएस नेता के कविता ने महिला आरक्षण बिल की मांग को लेकर भूख हड़ताल की शुरू, कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल

दिल्ली में जंतर मंतर पर शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता अपनी संस्था भारत जागृति मंच के तहत भूख हड़ताल कर रही हैं. भूख हड़ताल में कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया है. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने भूख हड़ताल का शुभारंभ किया. गौरतलब है कि के. कविता ने गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जंतर मंतर पर भूख हड़ताल की जानकारी दी थी, और बीआरएस की तरफ से यह भी कहा गया कि उन्हें आप के संजय सिंह और चित्रा सरवारा, शिवसेना- प्रतिनिधिमंडल, अकाली दल- नरेश गुजराल सहित कई राजनीतिक दलों से शामिल होने की पुष्टि मिली है.

इन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन में भाग लेने की पुष्टि बीआरएस द्वारा की गई, लेकिन धरना प्रदर्शन में बीआरएस द्वारा की गई पुष्टि के अनुसार बताए गए प्रतिनिधियों की संख्या काफी कम है. कांग्रेस कविता के भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन से दूर रही. जबकि भूख हड़ताल से एक दिन पहले कविता ने यूपीए के कार्यकाल के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए सोनिया गांधी की प्रशंसा की थी.

ये भी पढ़े:- योगी सरकार में अपराधियों पर बड़ा प्रहार, माफिया अतिक अहमद के खास शूटर अब्दुल पर CBI ने कसा शिकंजा

11 मार्च को ईडी के सामने हो जाऊंगी उपस्थित – के. कविता

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारत राष्ट्र समिति (BRS) विधान परिषद सदस्य के. कविता ने कहा कि हमने 2 मार्च को भूख हड़ताल का पोस्टर रिलीज किया था और 10 मार्च को दिल्ली में हम धरना देने वाले हैं, तो हमें ईडी डायरेक्टरेट ने नोटिस दिया कि हमें 9 मार्च को ED के सामने पेश होना है. तो हमने ईडी से निवेदन किया हमारा एक कार्यक्रम था हम 16 मार्च को आएंगे लेकिन पता नहीं ईडी को ऐसी क्या जल्दबाजी है, जो जांच पड़ताल दिल्ली एक्साइज पॉलिसी को लेकर चल रही है तो इसमें कौन सी आफत आ जाएगी अगर हमें 2 दिन का समय हमारे कार्यक्रम के लिए दे देंगे.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

24 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

41 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

58 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

1 hour ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

1 hour ago