देश

जम्मू-कश्मीर में अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- ‘दुश्मन के लिए दीवार है BSF’, शहीदों को श्रद्धांजलि और जवानों को दिया सम्मान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हिरानगर क्षेत्र में स्थित बोबिया सीमा चौकी (बीओपी) का दौरा कर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को सलाम किया. इस दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सीमा रक्षकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया.

अमित शाह ने बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में बीएसएफ हमेशा दीवार बनकर खड़ा रहा है. जब-जब देश की सीमाओं पर अतिक्रमण की कोशिश हुई, बीएसएफ ने पूरी मजबूती के साथ उसका सामना किया. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भी बीएसएफ ने एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और हर मोर्चे पर अपनी वीरता का प्रमाण दिया है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि उस कठिन समय में भी बीएसएफ के जवानों ने न केवल सीमा की सुरक्षा की, बल्कि पंजाब के नागरिकों की मदद कर मानवता का परिचय दिया. उन्होंने कहा कि बीएसएफ केवल सीमा सुरक्षा ही नहीं करता, बल्कि आपदा के समय आम लोगों के लिए भी ढाल बनता है.

जवानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार करेगी निवेश

अमित शाह ने यह भी घोषणा की कि बीएसएफ जवानों के कल्याण के लिए सरकार एक नई और विशेष योजना लेकर आएगी. साथ ही, पूरी बॉर्डर सिक्योरिटी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक के आधार पर मॉडर्नाइज किया जाएगा. इसके लिए केंद्र सरकार बड़ी राशि खर्च करने जा रही है, ताकि जवानों को बेहतर संसाधन और सुविधाएं मिल सकें.

इससे पहले गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर की बोबिया बीओपी पर स्थित शहीद स्मारक ‘अजेय प्रहरी’ पर राष्ट्र रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि जवानों का त्याग और अटूट समर्पण हर देशवासी के लिए प्रेरणा है. उन्होंने उनके अदम्य साहस और शौर्य को नमन किया.

अमित शाह ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर बीएसएफ के लिए किए गए पोस्ट को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब उन्होंने बोबिया आउटपोस्ट की यात्रा के बारे में पोस्ट करने की सोची तो उन्होंने लोगों के कॉमेंट पढ़े. हर कॉमेंट बीएसएफ जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान की प्रशंसा से भरी थी, जो पूरे देश की भावनाओं को दर्शाती है.

गृह मंत्री शनिवार को लोक भवन में जम्मू-कश्मीर में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे.

ये भी पढ़ें: जब ‘चाय वाले’ को मिली चाय! छात्रों के अनूठे उपहार देख भावुक हुए पीएम मोदी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

21 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

33 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

56 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

1 hour ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

2 hours ago