खेल

सूर्यवंशी के फायर शो के बाद गेंदबाजों का जलवा, 4 साल बाद फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने की दहलीज पर खड़ा भारत

IND vs ENG U-19 WC Final Update: ICC मेन्स अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें एक-दूसरे को पटखनी देने की जोर आजमाइश कर रही हैं. यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हो रहा है. जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया.

पहले खेलने उतरी भारतीय टीम के बायें हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंग्रेजी टीम की धज्जियां उड़ा दी. सूर्यवंशी ने मात्र 80 बॉल पर 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन बना डाले. वहीं भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 50 ओवर में 412 रनों का लक्ष्य दिया.

इंग्लैंड का स्कोर 278-8

भारतीय टीम के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम इस समय 36 ओवर में 278 रन बना कर खेल रही है. वहीं इंग्लैंड के 7 विकेट गिर चुके हैं.

इंग्लैंड टीम की तरफ से बैटिंग करने उतरे बीजे डॉवकिंस ने 56 बॉल पर 66 रन बनाए. वहीं बेन मेयस 28 गेंदों पर 45 रन बनाए. वहीं 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सैलेब अभी भी मैच में बने हुए हैं. वो 51 गेंदों पर 83 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपनी अबतक की पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए हैं.

भारत 5 बार रह चुका है वर्ल्ड चैंपियन

बता दें कि, भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप में जीत का छक्का लगाना चाहती है. इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता है.

ये भी पढ़ें- तिरुपति लड्डू विवाद में नायडू का सनसनीखेज दावा, बाथरूम क्लीनर वाले केमिकल से बनता था जगन सरकार में प्रसाद

वहीं इंग्लैंड की टीम अबतक सिर्फ 1 बार ही अंडर 19 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की है. साल 1998 में उसने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच शनिवार शाम को कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल…

6 seconds ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

12 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

17 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago