देश

UP Politics: बसपा सांसद ने सीएम योगी से की मुलाकात, भाजपा की ओर से इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल का सिलसिला जारी है. राजनीतिक पार्टियां अपना कुनबा बढ़ाने में लगी है. इसी क्रम में खबर बसपा से सामने आ रही है. यूपी की लालगंज सीट से बसपा सांसद संगीता आज़ाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की है. इसी के बाद से इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि वह भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ सकते हैं. बता दें कि करीब महीना भर पहले उनकी तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी सामने आई थी.

 

बसपा सांसद संगीता आजाद ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की थी. इस सम्बंध में सीएम योगी के ऑफिस की ओर से इस मुलाकात की एक तस्वीर भी शेयर की गई है औऱ लिखा गया है कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में लालगंज लोक सभा क्षेत्र की सांसद संगीता आजाद ने शिष्टाचार भेंट की. “मालूम हो कि इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक और उनके पति अरिमर्दन भी मौजूद रहे. फिलहाल सीएम योगी के ऑफिस की ओर से शेयर की गई इस तस्वीर को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही संगीता आज़ाद अपने पति के साथ बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकती हैं. कहा जा रहा है कि अगर वह ऐसा करती हैं तो बसपा के लिए ये एक बड़ा झटका हो सकता है. तो वहीं करीब महीना भर पहले संगीता आज़ाद ने दिल्ली में संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात की थी. इसी के बाद से उनके बसपा से अलग होने के कयास लगाए जा रहे हैं तो वहीं अब सीएम योगी से मुलाकात के बाद तो राजनीति में इस बात की पक्का मुहर भी लगाई जा रही है. फिलहाल तो उस वक़्त उन्होंने ये सफ़ाई दी थी कि उन्होंने अपने क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन की माँग को लेकर पीएम से मुलाक़ात की थी और उनकी नेता बसपा सुप्रीमो मायावती ही हैं. इसी के साथ ये भी कहा था कि, पार्टी को छोड़कर जाने की बातें निराधार हैं, लेकिन सीएम योगी के साथ ताजा तस्वीर कुछ और ही कह रही है और जारी चर्चा को और बल मिल गया है.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: राम भक्तों को मिली बड़ी सौगात, इतने श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन

बसपा संस्थापक सदस्य की बहू हैं संगीता आजाद

बता दें कि संगीता आज़ाद के ससुर गांधी आजाद बसपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं और वह पूर्व बसपा सांसद अरिमर्दन की पत्नी हैं. तो वहीं उनके ससुर गांधी आजाद ने कांशीराम के साथ मिलकर बसपा की स्थापना की थी. गांधी आज़ाद राज्यसभा सदस्य भी रहे. बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अरिमर्दन आज़ाद को करारी हार का मुंह देखना पड़ा. इसी के बाद से लगातार इस बात को लेकर चर्चा रही कि उनका बसपा से मोह भंग होता जा रहा है. यूपी की राजनीति में चर्चा है कि अगर संगीता आज़ाद भाजपा में शामिल होती हैं तो वह इस सीट पर अपनी दावेदारी कर सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

4 minutes ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

17 minutes ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

28 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

1 hour ago