देश

Gyanvapi Case: हिंदू संगठन ने ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज पर रोक के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, पूजा शुरू कराने की मांग

Gyanvapi Case: वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही हिंदू और मुस्लिम पक्ष के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हिंदू संगठनों ने ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर की जा रही नमाज का विरोध शुरू कर दिया है. इसी के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में नमाज पर रोक लगाए जाने और पूजा-पाठ शुरू कराने की गुहार लगाते हुए याचिका दायर की गई है. इस सम्बंध में हिंदू सिंह वाहिनी सेना ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है, जिसमें ASI सर्वे रिपोर्ट के साक्ष्यों के आधार पर ये मांग की गई है. इसी के साथ कहा गया है कि काशी के ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए.

इस सम्बंध में हिंदू संगठन के अधिवक्ता विनीत जिंदल ने मीडिया को जानकारी दी कि हिंदू सिंह वाहिनी सेना के महासचिव की हैसियत से चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम पत्र लिखा गया है. उन्होंने आगे बताया कि पत्र में ये बात साफ-साफ कही गई है कि “एएसआई की रिपोर्ट साफ-साफ कहती है कि वहां भव्य हिंदू मंदिर था. तस्वीरें और शिलालेख भी इसकी तस्दीक करते हैं. इसके हिंदू मंदिर में अब कोई शक नहीं है, लिहाजा यहां होने वाली नमाज पर अविलंब रोक लगाई जानी चाहिए. “इसी के साथ ही पत्र में नमाज पर रोक लगाने और उसी स्थान पर हिंदुओं को अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना करने के अधिकार की बहाली का आदेश देने की गुहार लगाई गई है. मालूम हो कि 25 जनवरी को एएसआई सर्वेक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई थी, जिसमें हिंदू मंदिर होने के तमाम प्रमाण मिले हैं. साथ ही रिपोर्ट में मस्जिद स्थल का निर्माण भव्य हिंदू मंदिर तोड़कर किए जाने की बात कही गई है. इसी के साथ ही हिंदू संगठन ने अपनी मांग का समर्थन देने के लिए एएसआई के विशेषज्ञों को मौके से तथ्य, तस्वीरें और शिलालेख मिले हैं, उसका हवाला दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: राम भक्तों को मिली बड़ी सौगात, इतने श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन

रिपोर्ट में कही गई है ये बात

बता दें कि सर्वे रिपोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण एक पुराने मंदिर के अवशेषों पर किए जाने का दावा किया गया है. इस सम्बंध में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने मीडिया को बताया है कि सर्वे में सामने आई रिपोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण 17वीं सदी में होने के साक्ष्य मिले हैं. उन्होंने कहा कि उस समय मुगल बादशाह औरंगजेब का शासनकाल था और उसने एक पुराने मंदिर को ध्वस्त कर यहां पर मस्जिद का निर्माण करवाया था. इसी के साथ ही विष्णु जैन ने ये भी दावा किया है कि एएसआई की टीम जब मंदिर के भीतर सर्वे करने गई तो उसे इसके भीतर तहखानों में मूर्तियों के अवशेष मिले हैं. इसी के साथ उन्होंने रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि मस्जिद के निर्माण के लिए जिन स्तंभों और पिलरों का इस्तेमाल किया गया है, वे पहले से मौजूद मंदिर के हैं. इसी के साथ रिपोर्ट में मस्जिद की पीछे की दीवार को एक मंदिर की दीवार बताया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

3 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

19 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

34 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago