देश

Budget 2024: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, जानें क्या है खास

Budget 2024: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण बजट पेश करने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बजट में कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं. बजट में महिला, किसान, मिडिल क्लास से लेकर सीनियर सिटिजन तक के लिए बड़े ऐलान किए जा सकते हैं. बजट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर केंद्र सरकार सीनियर सिटिजन के लिए राहत का ऐलान करती हैं तो एनपीएस (NPS) के तहत टैक्स छूट में इजाफा हो सकता है. बता दें कि इस वक्त एनपीएस के तहत फिलहाल टैक्स छूट 50 हजार तक की है. जिसको बढ़ाकर 1 लाख रुपये तक किया जा सकता है.

इस वक्त टैक्स में कितनी छूट मिलती है?

पुराने टैक्स सिस्टम के तहत कोई भी व्यक्ति धारा 80CCD (1B) नेशनल पेंशन स्कीन में अपने योगदान के लिए 50,000 रुपये तक की कटौती का लाभ उठा सकता है. हालांकि, यह लाभ नए टैक्स सिस्टम में लागू नहीं है. यह कटौती इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80CCD (1B) के तहत मिलता है. इस स्कीम के जरिए कोई कर्मचारी डीए समेत अपनी बेसिक सैलरी के 10 प्रतिशत तक योगदान पर टैक्स में छूट के लिए क्लेम कर सकता है जो कि सेक्शन 80 सी की कुल 1.5 लाख तक के निवेश की सीमा में आता है. जबकि, सेक्शन 80CCD (1B) के तहत 50,000 रुपये तक का डिडक्शन किया जा सकता है. ऐसे में इस बार के बजट में मोदी सरकार से लोगों की उम्मीद है कि एनपीएस को नई टैक्स रिजीम में भी छूट मिले.

PFRDA की बजट से ये क्या है मांग?

एनपीए की ओर अधिकांश लोगों को आकर्षित करने के लिए सरकार 75 साल के सीनयर सिटिजन के लिए टैक्स से जुड़े लाभ दे सकती है. वहीं, इस बजट में PFRDA की मांग है कि एनपीएस में 10 फीसदी के हिस्से पर टैक्स छूट को बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया जाए. इसके अलावा एक्सपर्ट की यह भी मांग है कि एनपीएस में 12 प्रतिशत तक के योगदान पर टैक्स छूट दी जाए. वहीं, PFRDA की तरफ से यह तर्क किया गया है कि ईपीएफओ (EPFO) के तहत 12 प्रतिशत तक के हिस्से पर टैक्स छूट दी जाती है.

क्या होता है एनपीएस (NPS)

जानकारी रहे कि सरकार ने लोगों की पेशन की आमदनी को मुहैया कराने के लिए नेशनल पेशन स्कीम (NPS) की शुरुआत की थी. जिसको पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा संचालित किया जाता है. इस स्कीम में निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. साल 2023-24 में पीएफआरडीए ने गैर सरकारी क्षेत्रों से एनपीएस में 9,47,000 नए ग्राहकों को जोड़े. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मई 2024 तक एनपीएस के कुल ग्राहक 180 मिलियन हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago