Budget 2026 Farmers Expectations: 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश होने वाले बजट 2026-27 से किसानों को बड़ी उम्मीदें हैं. भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि इस बजट में किसानों को सही भाव मिलना चाहिए. चाहे वह दूध का किसान हो, मछली पालन करने वाला हो या पोल्ट्री किसान, सभी को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना जरूरी है. टिकैत ने इस विषय को लेकर यह भी कहा कि जमीन के दाम बढ़ रहे हैं लेकिन फसलों के भाव नहीं बढ़ रहे हैं. इसी वजह से किसानों की सारी दिक्कतें हैं.
राकेश टिकैत ने बजट से पहले अपनी उम्मीदें और मांगें साफ की हैं. उन्होंने कहा कि बजट में इन बिंदुओं पर फोकस होना चाहिए:
फसलों और उत्पादों का सही भाव– दूध, मछली, अंडा, पोल्ट्री और अन्य कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जैसी व्यवस्था या बाजार में बेहतर मूल्य सुनिश्चित किया जाए.
ट्रैक्टरों पर छूट – सभी तरह के ट्रैक्टरों पर जीएसटी या अन्य टैक्स में छूट दी जाए ताकि किसानों को खेती के लिए सस्ते उपकरण मिल सकें.
बिजली और सोलर पैनल पर राहत– किसानों को सिंचाई के लिए बिजली पर सब्सिडी बढ़ाई जाए और सोलर पंप व पैनल पर जीएसटी छूट या विशेष प्रोत्साहन दिया जाए.
कृषि लागत में कमी – खाद, बीज, कीटनाशक और डीजल जैसी इनपुट्स पर सब्सिडी बढ़ाकर किसानों की लागत कम की जाए.
साथ ही टिकैत ने यह भी कहा कि फसलों के भाव न बढ़ने से किसान कर्ज में डूब रहे हैं. जमीनें महंगी हो रही हैं लेकिन उपज सस्ती बिक रही है. इससे किसान परिवारों का जीवन मुश्किल हो गया है. बजट में अगर इन मांगों पर ध्यान दिया गया तो किसानों को राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म…’, budget 2026 से पहले पीएम मोदी ने देश को दिया ये मजबूत संदेश
बता दें कि इस बार का बजट(Union Budget 2026) किसानों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले कुछ सालों में कृषि क्षेत्र में लागत बढ़ी है लेकिन आय ज्यों कि त्यों बनी हुई है. इस पर राकेश टिकैत का कहना है कि सरकार को किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे. दूध, मछली और पोल्ट्री जैसे सेक्टरों में भी किसानों को उचित मूल्य मिलना चाहिए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…