Bharat Express DD Free Dish

Budget 2026 से किसानों को सही भाव और राहत की उम्मीद, जानिए राकेश टिकैत ने अब क्या डिमांड रख दीं?

Budget 2026 Farmers Expectations: Budget 2026-27 से पहले BKU नेता राकेश टिकैत ने किसानों को सही भाव, लागत में राहत और टैक्स छूट की मांग उठाई. इसको लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि जमीन महंगी हो रही है, लेकिन फसलें सस्ती बिक रही हैं, यही किसानों की सबसे बड़ी परेशानी है. पढ़ें पूरी खबर..

Budget 2026 Farmers Expectations: 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश होने वाले बजट 2026-27 से किसानों को बड़ी उम्मीदें हैं. भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि इस बजट में किसानों को सही भाव मिलना चाहिए. चाहे वह दूध का किसान हो, मछली पालन करने वाला हो या पोल्ट्री किसान, सभी को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना जरूरी है. टिकैत ने इस विषय को लेकर यह भी  कहा कि जमीन के दाम बढ़ रहे हैं लेकिन फसलों के भाव नहीं बढ़ रहे हैं. इसी वजह से किसानों की सारी दिक्कतें हैं.

राकेश टिकैत ने क्या डिमांड रख दी?

राकेश टिकैत ने बजट से पहले अपनी उम्मीदें और मांगें साफ की हैं. उन्होंने कहा कि बजट में इन बिंदुओं पर फोकस होना चाहिए:

फसलों और उत्पादों का सही भाव– दूध, मछली, अंडा, पोल्ट्री और अन्य कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जैसी व्यवस्था या बाजार में बेहतर मूल्य सुनिश्चित किया जाए.

ट्रैक्टरों पर छूट – सभी तरह के ट्रैक्टरों पर जीएसटी या अन्य टैक्स में छूट दी जाए ताकि किसानों को खेती के लिए सस्ते उपकरण मिल सकें.

बिजली और सोलर पैनल पर राहत– किसानों को सिंचाई के लिए बिजली पर सब्सिडी बढ़ाई जाए और सोलर पंप व पैनल पर जीएसटी छूट या विशेष प्रोत्साहन दिया जाए.

कृषि लागत में कमी – खाद, बीज, कीटनाशक और डीजल जैसी इनपुट्स पर सब्सिडी बढ़ाकर किसानों की लागत कम की जाए.

साथ ही टिकैत ने यह भी कहा कि फसलों के भाव न बढ़ने से किसान कर्ज में डूब रहे हैं. जमीनें महंगी हो रही हैं लेकिन उपज सस्ती बिक रही है. इससे किसान परिवारों का जीवन मुश्किल हो गया है. बजट में अगर इन मांगों पर ध्यान दिया गया तो किसानों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म…’, budget 2026 से पहले पीएम मोदी ने देश को दिया ये मजबूत संदेश

किसानों की क्या हैं उम्मीदे?

बता दें कि इस बार का बजट(Union Budget 2026) किसानों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले कुछ सालों में कृषि क्षेत्र में लागत बढ़ी है लेकिन आय ज्यों कि त्यों बनी हुई है. इस पर राकेश टिकैत का कहना है कि सरकार को किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे. दूध, मछली और पोल्ट्री जैसे सेक्टरों में भी किसानों को उचित मूल्य मिलना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read