Poonch Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. एक सवारी बस खाई में गिरने से 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 44 अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा पुंछ के मेंढर उपमंडल के घनी गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग घनी गांव से मेंढर की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी.
जानकारी के मुताबिक, बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी. दुर्घटना होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की. थोड़ी देर बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. सभी घायलों को इलाज के लिए मेंढर के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
गौरतलब है कि इससे पहले 4 मई को भी एक बड़ा हादसा हुआ था. सेना की एक गाड़ी जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी. इस घटना में 3 सैनिकों की जान चली गई थी. मृतकों में अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर शामिल थे. यह गाड़ी सेना के उस काफिले का हिस्सा थी, जो जम्मू से श्रीनगर जा रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…