Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पैसेंजर बस खाई में गिरी, 4 की मौत और 44 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 44 घायल हो गए. सेना और पुलिस ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन.

Poonch Bus Accident

Poonch Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. एक सवारी बस खाई में गिरने से 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 44 अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा पुंछ के मेंढर उपमंडल के घनी गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग घनी गांव से मेंढर की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी.

जानकारी के मुताबिक, बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी. दुर्घटना होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की. थोड़ी देर बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. सभी घायलों को इलाज के लिए मेंढर के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

कुछ दिन पहले सेना की गाड़ी भी खाई में गिरी थी

गौरतलब है कि इससे पहले 4 मई को भी एक बड़ा हादसा हुआ था. सेना की एक गाड़ी जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी. इस घटना में 3 सैनिकों की जान चली गई थी. मृतकों में अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर शामिल थे. यह गाड़ी सेना के उस काफिले का हिस्सा थी, जो जम्मू से श्रीनगर जा रहा था.


ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से की मुलाकात, कहा- ‘देश परिवार के साथ खड़ा है’


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital