देश

Buxar: बीजेपी की पूर्व जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- हर बार मोहम्मद गौरी की तरह बक्सर को लूटने आते हैं

प्रशांत राय

Buxar: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की निवर्तमान जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर ने केंद्रीय राज्य मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है. माधुरी कुंवर ने फेसबुक पर लिखा है कि मोहम्मद गौरी की तरह बक्सर को हर बार केवल लूटने के लिए आते है अश्विनी कुमार चौबे. इतना ही नहीं उन्होंने आगे लिखा है कि बक्सर की बुद्धजीवी जनता नाली, गली, ताल, तलैया में ही खुश है. जय हो बक्सर, तुमको मोहम्मद गौरी जैसा लोग लूटते ही रहेंगे. पदभार सौपने से पहले ही बीजेपी की निवर्तमान जिलाध्यक्ष के द्वारा इस तरह की बातें फेसबुक पर लिखे जाने से पार्टी में बवाल मच गया है.

कल मिलना है पदभार

नए जिलाध्यक्ष को कल पदभार मिलना है. गौरतलब है कि माधुरी कुंवर ने दिसंबर 2019 में बक्सर में जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था. सूत्रों की मानें तो बहुत पहले से ही निवर्तमान जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बीच मनमुटाव चल रहा है. किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में दोनों एक साथ शायद ही कहीं दिखें हो.

इसे भी पढ़ें: UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू की बड़ी रणनीति, यूपी में सपा से गठबंधन के दिए संकेत

बक्सर जिला भाजपा में मचा हड़कंप

आज भाजपा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने एक दैनिक अखबार में छपी एक खबर को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे की तुलना मुहम्मद गौरी से की है. माधुरी कुंवर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बक्सर के विकास का पैसा विश्वामित्र, राम, बावन, माता अहिल्या का हक और उद्धार का पैसा लूट कर भागलपुर जा रहा है. निवर्तमान जिलाध्यक्ष के इस आरोप के बाद बक्सर जिला भाजपा में हड़कंप मच गया है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी बयानबाजी जारी है. गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव होना है ऐसे में पार्टी नेता माधुरी कुंवर का यह बयान विपक्ष के लिए चुनावी हथियार बन सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

41 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

57 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago