Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Buxar

अंग्रेजों की आधुनिक रणनीति और भारतीय जनरलों की गद्दारी के कारण मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय, अवध के नवाब और मीर कासिम के संयुक्त मोर्चे को हार का सामना करना पड़ा.

बक्सर के इटाढ़ी में बने रेल ओवरब्रिज (आरओबी) में उद्घाटन से पहले ही दरार आने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनावी जल्दबाजी में बिना उचित मानकों के यह पुल बनाया गया और इसमें गंभीर लापरवाही हुई है.

बक्सर में बगेन गोला की संध्या देवी और रूबी कुमारी ने आपस में शादी कर नई शुरुआत की है. यह शादी अब पूरे इलाके में 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के रूप में चर्चा में है और समाज में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं पैदा कर रही है.

बिहार के बक्सर जिले में पंचकोशी परिक्रमा मेले की शुरुआत हो चुकी है। यह पांच दिवसीय आस्था यात्रा त्रेता युग की उस परंपरा को जीवित रखती है, जब भगवान राम ने ताड़का वध के बाद नारी हत्या दोष से मुक्ति के लिए पांच ऋषियों के आश्रमों की यात्रा की थी। अहिरौली, नादांव, भभुअर, नुआव और चरित्रवन जैसे पवित्र स्थलों पर भगवान राम ने पुआ-पकवान से लेकर लिट्टी-चोखा तक का भोग लगाया था। आज भी यह परिक्रमा हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होती है। देखिए बक्सर की इस भक्ति और परंपरा से जुड़ी हमारी खास रिपोर्ट...

बक्सर जिले के अहिरौली गाँव में स्थित अहिल्याधाम अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि जिन महिलाओं को संतान सुख नहीं मिलता, वे यहां आकर माता अहिल्या से मनौती मांगती हैं कि अगर उनकी गोद भरेगी तो वे अपने आँचल पर नृत्य कराएंगी। माता की कृपा से जब उनकी इच्छा पूरी होती है तो नर्तक बच्चे को गोद में लेकर मां के आँचल पर नृत्य करते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी आस्था और चमत्कार का जीवंत उदाहरण बनी हुई है।

प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक अजित राय बिहार के बक्सर जिले से थे. लंदन में पिछले माह उनका निधन हुआ, आज उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया. अब उनकी पैतृक भूमि पर उनका अंतिम संस्कार होगा.

Prashant Kishor Jan suraj party: प्रशांत किशोर ने डुमराँव में कहा- "बिहार चुनाव में इस बार जन सुराज का एनडीए से मुकाबला होगा, राजद तीसरे स्थान पर रहेगा." बक्सर में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

बक्सर जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत के दौरान फूलों के गमलों की लूट की घटना सामने आई, जहां लोग चंद सेकंड में गमले उठाकर भाग गए. मुख्यमंत्री ने इस दौरान बक्सर को 400 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात भी दी.

Liquor Smugglers In Bihar: शराब तस्करी के मामले में बिहार में बड़ी कार्रवाई हुई है. यहां उत्पाद विभाग में चेक पोस्ट पर तैनात होमगार्ड्स जवानों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिनमें चार तस्‍कर शामिल हैं.

केंद्र की सत्‍तारूढ़ पार्टी भाजपा के समक्ष विपक्ष ने सुधाकर सिंह जैसे मजबूत उम्मीदवार को उतारा है। राजद उम्मीदवार सुधाकर सिंह के चुनावी मैदान में आने के बाद से ही स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि भाजपा प्रत्याशी उनके सामने कहीं कमजोर न पड़ जाएं।