दुनिया

सऊदी अरब ने रमजान पर मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर लगाई रोक, भारत में मुस्लिम धर्मगुरू भड़के

Loudspeaker On Mosque: रमजान का महीना जल्द शुरु होने वाला है ऐसे में सऊदी अरब ने रमजान को लेकर कई नए दिशा-निर्देशों को जारी किया है. 22 मार्च से शुरू हो रहे रमजान को लेकर जारी नए गाइडलाइंस के अनुसार सऊदी अरब ने अपने यहां मस्जिदों में बजने वाले लाउडस्पीकर पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. यहां तक की अब अजान का सीधा प्रसारण भी नहीं होगा.

दुनियाभर के मुस्लिम धर्म गुरु कर रहे फैसले की आलोचना

सऊदी सरकार के इस फैसले की आलोचना दुनियाभर के मुस्लिम धर्म गुरु कर रहे हैं. कई देशों के मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी अपनी नाराजगी दर्ज कराई है. भारत में भी इस फैसले का विरोध देखा जा रहा है. अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भी इसे लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि “जहां पर लाउडस्पीकर का उपयोग हो रहा है उसे नहीं रोकना चाहिए और जहां लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं हो रहा है, वहां उसकी आवश्यकता नहीं है.” भारत का उदाहरण देते हुए मौलाना रजवी ने बताया कि देश के आजाद होने के बाद से ही यहां पर लाउडस्पीकर का उपयोग हो रहा है, भारत में ऐसी कोई पाबंदी नहीं है.

भारत में नहीं लगी पाबंदी लेकिन आवाज हुई धीमे

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने लाउडस्पीकर पर भारत में हुए बवाल को लेकर कहा है कि, “हिंदुस्तान में कुछ दिन पहले हाई कोर्ट के आदेश पर लाउडस्पीकर की आवाज धीमें कर दी गई थी, लेकिन फिर भी रोक नहीं लगाई गई. सऊदी अरब के इस फैसले से सारी दुनिया को मायूसियत हुई है. उनसे निवेदन है की वो अपना फैसला वापिस लें.”

इसे भी पढ़ें: गिरफ्तारी से बचने के लिए पैर तुड़वा बैठे इमरान खान, पूर्व पाकिस्तान पीएम की हुई फजीहत!

लाउडस्पीकर के अलावा फोटोग्राफी पर भी लगी रोक

सऊदी अरब की सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस में लाउडस्पीकरों के अलावा फोटोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई है. वहीं सरकार द्वारा जारी 10 सूत्री लिस्ट में इस बात का भी जिक्र है कि मस्जिदों में इफ्तार भी नहीं की जाएगी. इसके अलावा इफ्तार के लिए चंदा जमा करने पर भी रोक लगा दी गई है. इसके अलावा अजान के वक्त बच्चों का मस्जिदों में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी गई है. इसके पीछे की वजह यह बताई गई है कि बच्चे मस्जिद में लोगों को तंग करते हैं और अजान के वक्त लोगों की इबादत में परेशानी होती है.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago