पुलिस के साथ आरोपित (फोटो सोशल मीडिया)
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक ने छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय की फर्जी बीएससी की मार्कशीट तो बनवाई ही साथ ही स्ट्रैटेजिक मजिस्ट्रेट की नौकरी भी प्राप्त कर ली. इस पूरे मामले का खुलासा तो तब हुआ जब उसकी मार्कशीट को जांच के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जांच के लिए डाला गया तो डाली गई, तो लोगों के पैर तले जमीन खिसक गई क्योंकि वेबसाइट पर ये मार्कशीट थी ही नहीं और ये साफ हो गया कि युवक ने फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी प्राप्त की है.
बता दें कि युवक ने इसी मार्कशीट के आधार पर अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा भी पास कर ली थी और चयन होने के बाद ही जब मार्कशीट की जांच की गई तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. जांच में मालूम हुआ कि, साल 2012 में संतोष कुमार नाम का एक छात्र बीएससी कर रहा था लेकिन वह फेल हो गया था, लेकिन इसके बाद उसने बीएससी उत्तीर्ण होने की मार्कशीट को किस तरह बनवा ली. इसका कोई रिकॉर्ड सामने नहीं आ सका है. तो उधर कानपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने इस मामले में कल्याणपुर थाने में मामला दर्ज कराया और जानकारी दी कि, संतोष कुमार नाम के छात्र ने फर्जी मार्कशीट के सहारे अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा पास कर ली है. इस मामले में पुलिस के होश तो तब उड़ गए जब उन्होंने जांच आगे बढ़ाई और मालूम चला कि संतोष कुमार गौड़ गोरखपुर का रहने वाला है और वर्तमान में वह लखनऊ में गोमती नगर में रह रहा है और फर्जी मार्कशीट के आधार पर स्ट्रैटेजिक मजिस्ट्रेट बन चुका है. इसके बाद पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं इस पूरे मामले को लेकर कल्याणपुर के एसीपी विकास पांडे ने मीडिया को जानकारी दी कि, कानपुर विश्वविद्यालय के अधिकारी ने इस सम्बंध में शिकायत की थी और जानकारी दी थी कि, संतोष कुमार ने ने फर्जी ढंग से बीएससी की मार्कशीट किसी तरह बनवाई है और फर्जी मार्कशीट के आधार पर उसने अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा पास कर ली है. इसी के बाद संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब मामले में ये जानकारी जुटाई जा रही है कि उसने मार्कशीट किससे और कहां से व किस तरह बनवाई थी. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…