देश

“सठिया गए हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, संघमित्रा बताएं किसके साथ खड़ी हैं”, रामचरितमानस विवाद पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह की दो टूक

रामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दी गई विवादित टिप्पणी पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बयान सामने आया है. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सठिया गए हैं. उनके मूर्खतापूर्ण बयानों पर जनता ध्यान नहीं दे रही है. अखिलेश जी की चुप्पी स्वामी प्रसाद का मौन समर्थन है, नहीं तो निर्णय लें और पार्टी से बाहर निकालें. इसी के साथ उन्होंने भाजपा सांसद व मौर्य की बेटी संघमित्रा की ओर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनको तय करना पड़ेगा कि वह किसके साथ हैं.

इस टिप्पणी पर कि बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य स्वामी प्रसाद के विवादित बयान का समर्थन कर रही हैं, जयवीर सिंह ने कहा कि – अभी लोकसभा चुनाव में 1 साल का वक्त है इसलिए अब संघमित्रा जी को निर्णय लेना पड़ेगा कि वो पार्टी के साथ खड़ी हैं या पिता के साथ.


वहीं डिंपल और शिवपाल यादव द्वारा मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि – भाजपा राष्ट्रहित में फैसले लेती है. जो जैसा डिजर्व करता है उसी को लेकर भारत सरकार ने काम किया है. उन्हें लग रहा है कि नेताजी को सम्मान देने से उनका वोट खिसक सकता है लेकिन हम राजनीति नहीं करते. इनकी जगह अगर सपा होती तो क्या किसी भाजपा नेता को सम्मान देती? उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि – जब अखिलेश यादव कल्याण सिंह जी की मृत्यु पर एक फूल अर्पित करने नहीं गए तो उसी से समझ लेना चाहिए कि अखिलेश जी बड़े नेता हैं, अगर कभी प्रधानमंत्री बने तो पिता को भारत रत्न दे दें.

बता दें कि हाल ही में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्मग्रंथ व महाकाव्य पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था. करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते. उन्होंने सरकार से इस पर प्रतिबंध तक लगाने की मांग तक कर दी. मौर्य ने रामचरितमानस को बकवास बताते हुए इसकी कुछ चौपाइयां हटवाने की मांग की थी जिसके बाद से पूरे उत्तर प्रदेश में उनका विरोध हो रहा है. अयोध्या के संत-महात्मा से लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने भी उनकी इस टिप्पणी की निन्दा की.

ये भी पढ़ें – Bihar Politics: “कसम खाकर बोल दें नीतीश कुमार…” आर-पार के मूड में उपेंद्र कुशवाहा, बिहार के सीएम पर जमकर बरसे

अब स्वामी प्रसाद ने संतों-महंतों पर भी एक विवादित पोस्ट कर मामले को और हवा दे दी है। उन्होंने लिखा है कि, “अभी हाल में मेरे दिये गये बयान पर कुछ धर्म के ठेकेदारों ने मेरी जीभ काटने एवं सिर काटने वालों को इनाम घोषित किया है, अगर यही बात कोई और कहता तो यही ठेकेदार उसे आतंकवादी कहते, किंतु अब इन संतों, महंतों, धर्माचार्यों व जाति विशेष लोगों को क्या कहा जाए आतंकवादी, महाशैतान या जल्लाद।”

Archana Sharma

Recent Posts

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

14 seconds ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

9 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

1 hour ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

1 hour ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

2 hours ago