देश

ट्रेड डील से लेकर खालिस्तानी मुद्दे तक! कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के भारत दौरे के क्या हैं मायने?

Mark Carney India visit 2026: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ मुंबई पहुंच चुके हैं. वे 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. यह पकनाडाई पीएम की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है. अगले दो दिनों में वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारत व कनाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, उद्योग व वित्तीय विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों तथा भारत में स्थित कनाडाई पेंशन फंड प्रमुखों से बातचीत करेंगे.

बता दें कि कार्नी मुंबई में प्रस्तावित कार्यक्रमों के बाद 1 मार्च को नई दिल्ली रवाना होंगे. वहीं 2 मार्च को उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे. बताते चलें कि यह बैठक कनानास्किस (जून 2025) और जोहान्सबर्ग (नवंबर 2025) में हुई पिछली मुलाकातों पर आधारित होगी.

पीएम कार्नी की यात्रा के क्या हैं मायने?

दरअसल कनाडाई पीएम की यात्रा उस दौर में हो रही है जब भारत-कनाडा के रिश्ते तनावपूर्ण हालात में हैं. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करना है, जो 2023 में एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या को लेकर हुए राजनयिक विवाद के बाद काफी तनावपूर्ण हो गए थे.

साथ ही यह दौरा भारत-कनाडा संबंधों को सुदृढ़ बनाने के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रहा है. दोनों देशों ने एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है, जो पारस्परिक सम्मान, मजबूत जन-संबंधों और बढ़ती आर्थिक पूरकता पर आधारित होगी. आगामी बैठक दूरदर्शी साझेदारी को नई गति देने का अवसर मानी जा रही है.

किन मुद्दों पर बातचीत होने के हैं आसार?

वार्ता के दौरान व्यापार और निवेश, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, कृषि, शिक्षा, अनुसंधान व नवाचार सहित प्रमुख क्षेत्रों में जारी सहयोग की समीक्षा की जाएगी. साथ ही जन-संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा होगी तथा क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा. पीएम मोदी और कार्नी बैठक के बाद में आयोजित भारत-कनाडा मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के फोरम में भी भाग लेंगे, जहां उद्योग जगत के साथ सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें: ‘मेरे कत्ल की साजिश रची…’, शराब घोटाले में बरी होने पर पहली बार क्या बोले केजरीवाल?

4 दिनों के आधिकारिक दौरे पर हैं कार्नी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 27 फरवरी 2026 को भारत का दौरा शुरू किया और वे 2 मार्च 2026 तक कुल चार दिनों के लिए यहां रहेंगे. यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है, जो मुंबई से शुरू होकर दिल्ली में समाप्त होगा. 27 फरवरी को वे मुंबई पहुंचे, जहां सीईओ, उद्योगपतियों और कनाडाई पेंशन फंड प्रतिनिधियों के साथ व्यापारिक बैठकें कीं. 28 फरवरी को मुंबई में निवेश, एआई, ऊर्जा तथा नवाचार पर केंद्रित व्यावसायिक कार्यक्रम आयोजित हैं. 1 मार्च को वे दिल्ली रवाना होंगे और 2 मार्च को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

6 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

26 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

36 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

57 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago