Bharat Express DD Free Dish

‘मेरे कत्ल की साजिश रची…’, शराब घोटाले में बरी होने पर पहली बार क्या बोले केजरीवाल?

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बरी कर दिया. करीब 600 पन्नों के आदेश में कोर्ट ने कहा कि आरोप तय करने लायक भी पर्याप्त सबूत नहीं हैं. फैसले के बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी और अमित शाह पर साजिश रचने का आरोप लगाया..

Arvind Kejriwal addresses media: दिल्ली की स्थानीय कोर्ट राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट के ऑर्डर मिलने बाद उन्होंने मीडिया और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया है. इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से लेकर ED और CBI जैसी सरकारी एजेंसीयों पर जमकर तंज कसे. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पूरा षड्यंत्र प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने रचा, उन दोनों को देश से माफी मांगनी चाहिए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले केजरीवाल?

आप प्रमुख केजरीवाल ने कहा कि देश भर के लोगों ने जिन्होंने इतने कठिन समय में हमारा साथ दिया मैं उनका धन्यवाद करता हूं. आप जानते हैं कि किस तरह पिछले 4 साल से, ईडी, सीबीआई और सारी संस्थाओं का इस्तेमाल करके हमारे ऊपर शराबा घोटाला नामक एक आरोप लगाया गया. सीबीआई और ईडी ने उसमें चार्जशीट दाखिल की. आज कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में कहा है कि इतना भी सबूत नहीं है कि इसमें मुकदमा भी चलाया जा सके. कोर्ट का कहना है कि इतना गलत, फर्जी केस है कि इसमें मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकता.

आगे उन्होंने कहा कि यह पूरा षड्यंत्र किसने और क्यों रचा? यह पूरा षड्यंत्र प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने रचा, उन दोनों को देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि, ‘मैं आपसे पूछता हूं कि केजरीवाल जेल गया, क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गया? संजय सिंह जेल गया, क्या राहुल गांधी जेल गया? मनीष सिसोदिया जेल गया, क्या सोनिया गांधी जेल गईं? कांग्रेसी किस मुंह से बात करते हैं, उन्हें शर्म नहीं आती?.

क्या था कोर्ट का आदेश?

कोर्ट ने अपने आदेश में CBI की जांच पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि चार्जशीट में गंभीर खामियां हैं और किसी भी गवाह या बयान से आरोप स्पष्ट रूप से साबित नहीं होते. अदालत ने कहा कि उपलब्ध रिकॉर्ड और सबूत आरोप तय करने के मानक पर खरे नहीं उतरते, इसलिए आरोप तय करने का कोई आधार नहीं बनता. इस मामले में कुल 23 आरोपियों को राहत मिली है. अदालत के फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इसे दिल्ली की राजनीति में अहम मोड़ माना जा रहा है.

बरी होने के बाद हमलावर हुई पार्टी

सरकार पर आरोप लगाने के साथ ही आप नेताओं के बोल इस कदर बिगड़ गए हैं कि वह CBI और ED जैसी सरकारी सनास्थाओं के अधिकारियों को इंडिया गेट पर फांसी की बात तक कह डाली. बता दें कि यह वक्तव्य आप पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा की गई है.

केवल सौरभ भारद्वाज के ही बोल नहीं बिगड़े बल्कि समूची पार्टी के नेता हमलावर होते दिखाई दिए. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता आतिशी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘सत्यमेव जयते’.चाहे कितने भी झूठे आरोप लगाए गए हों और कितना भी अत्याचार किया गया हो, आखिरकार सच की जीत हुई.

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने X पर पोस्ट कर कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट द्वारा उनके नेताओं को बरी किए जाने से यह साबित हो गया है कि देश की सत्ता पर एक ‘खतरनाक षड्यंत्रकारी’ शासन कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश रचकर देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (AAP) को बदनाम करने की कोशिश की गई तथा उनके नेताओं को जेल में यातनाएं दी गईं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read