उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में मचा हड़कंप; नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, दुकानों के बाहर रखा सामान ट्रॉली में भरकर जब्त

निरज त्यागी/मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस टीम ने देर रात शुक्रवार को अतिक्रमण अभियान चलाया. यह अभियान झांसी की रानी के आस पास शिवचौक, शिवचौक से मीनाक्षी चौक और मीनाक्षी चौक से चौराहे के चारों ओर 100 मीटर तक चलाया गया. 15 दिन पहले भी यह अभियान चलाया गया था और सभी दुकानदारो को नोटिस जारी हुआ था. जिसमें दुकानदारो को उनके सीमा में रहने का आदेश दिया गया था. इसके बावजूद कुछ दुकानदार इसका पालन नहीं कर रहे थे. चलिए जानते है पूरा मामला:

पहले ही दी गई थी चेतावनी

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. नगर पालिका टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर जब्त कर लिया. प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी जा रही थी. नोटिस जारी कर उन्हें अपनी दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने के निर्देश दिए गए थे. कुछ दुकानदारों ने नियमों का पालन किया, लेकिन कई ने चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके चलते प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

यह अभियान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान में भारी पुलिस बल के साथ नगर पालिका की टीम मौजूद रही. सिविल लाइन, खालापार और कोतवाली नगर थाना पुलिस भी मौके पर तैनात रही, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर रखी कुर्सियाँ, स्टूल और अन्य सामान जब्त किए गए. यह अभियान झांसी की रानी क्षेत्र के आसपास, शिव चौक से मीनाक्षी चौक और आसपास के चौराहों के लगभग 100 मीटर दायरे में चलाया गया. प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाना है.

एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. प्रशासन शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर आमजन को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़े: क्या है HPV वैक्सीन? कैंसर के इस टीके को अजमेर से लॉन्च करेंगे पीएम मोदी, 1.15 करोड़ बच्चियों को मिलेगा लाभ

-भारत एक्सप्रेस 

Written By: Shubhra Rai (Intern) 

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

15 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

16 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

44 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago