देश

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अचानक ऐसा संकट खड़ा हुआ, जिसकी कल्पना शायद ही किसी यात्री ने की होगी. उड़ान के दौरान कॉकपिट में ही दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. आरोप है कि को-पायलट ने विमान के सिस्टम से छेड़छाड़ करने और फ्लाइट को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की. इस बेहद मुश्किल हालात में विमान की कमान संभालने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार चर्चा में हैं.

घटना के दौरान कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला किया गया. उन्हें गंभीर चोट लगी और वह खून से लथपथ हो गए. इसके बावजूद उन्होंने विमान पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश जारी रखी. बाद में क्रू के एक सदस्य और एक यात्री ने कॉकपिट में पहुंचकर संदिग्ध को काबू किया. इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. आइए जानते हैं कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार जिसने अपने जान पर खेलकर 174 लोगों की जान बचाई. (Who is Captain Smit Machchhar)

मुंबई से पायलटिंग के आसमान तक का सफर

कैप्टन स्मित मच्छार मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले हैं. उनकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है. उन्होंने गुड़गांव में पायलट की ट्रेनिंग ली थी. एविएशन सेक्टर में उनका अनुभव काफी लंबा है और वह बोइंग 737 विमान उड़ाने में विशेषज्ञता रखते हैं.

मच्छार करीब चार साल से फ्लाईदुबई के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने लगभग एक दशक तक स्पाइसजेट में सेवाएं दी थीं. वह 2011 में स्पाइसजेट से जुड़े थे और वहां लाइन ट्रेनिंग कैप्टन तथा सीनियर कमांडर जैसी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. जून 2022 में उन्होंने स्पाइसजेट छोड़ी और डायरेक्ट एंट्री कैप्टन के तौर पर फ्लाईदुबई में शामिल हुए.

उनके पास 13 साल से ज्यादा का कमर्शियल फ्लाइंग अनुभव और 9,750 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव बताया गया है. लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के रूप में भी उन्होंने काम किया है.

174 यात्रियों के बीच मचा हड़कंप

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 174 यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में इजराइली नागरिक शामिल थे. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी घटना का जिक्र करते हुए कैप्टन मच्छार की भूमिका की सराहना की और उन्हें एक ‘रियल हीरो’ बताया. साथ ही घटना की परिस्थितियों और इसके संभावित आतंकी पहलू की भी जांच की जा रही है.


ये भी पढ़ें: ‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे


आसमान में हुए इस संघर्ष में कैप्टन मच्छार खुद घायल हुए, लेकिन उन्होंने विमान को संभालने की कोशिश जारी रखी. इसी वजह से उनकी कहानी अब भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. एक सामान्य उड़ान अचानक जीवन-मौत के संकट में बदल गई थी और उस वक्त कॉकपिट में मौजूद भारतीय पायलट की सूझबूझ ने पूरी घटना को और गंभीर होने से रोकने में अहम भूमिका निभाई.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

19 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

33 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

39 minutes ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

2 hours ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

2 hours ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

3 hours ago