देश

UPSC के 100 साल पूरे…;  भारत मंडपम में पीएम मोदी करेंगे शताब्दी समारोह का समापन

देश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती संस्था संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी स्थापना के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस ऐतिहासिक अवसर पर गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में सालभर से चल रहे शताब्दी समारोह का भव्य समापन हुआ. पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और एक विशाल सभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने आयोग की एक सदी लंबी यात्रा को याद करते हुए कई विशेष चीजों का अनावरण किया.

डाक टिकट और पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1926 से लेकर 2026 तक के सफर को यादगार बनाने के लिए कई सौगातें दीं. यूपीएससी की एक सदी पूरी होने पर विशेष रूप से तैयार किया गया शताब्दी स्मारक सिक्का और एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया. प्रधानमंत्री ने ‘भारत में यूपीएससी और लोक सेवा आयोगों की नीतियों को आकार देने वाले 100 ऐतिहासिक निर्णय’ नामक पुस्तक का भी विमोचन किया.

इस भव्य आयोजन में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष, सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद और देश भर के अन्य प्रतिष्ठित हितधारक शामिल हुए. यह कार्यक्रम 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय ‘शताब्दी समारोह – मंथन’ का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें पैनल चर्चाओं और प्रख्यात वक्ताओं के संबोधन के जरिए देश की प्रशासनिक व्यवस्था पर मंथन किया गया.

1926 से लेकर आज तक का सफर

संघ लोक सेवा आयोग की संस्थागत यात्रा 1 अक्टूबर 1926 को शुरू हुई थी, जब भारत का पहला लोक सेवा आयोग एक सलाहकार संस्था के रूप में बनाया गया था. समय के साथ इसके स्वरूप और जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव आए और यह आज एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के रूप में देश की सेवा कर रहा है. सालों में संस्था का दायरा और परीक्षाएं काफी जटिल व विशाल हुई हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

जहां 1950-51 में परीक्षाओं के लिए कुल आवेदन मात्र 42,727 थे, वहीं 2022-23 में यह संख्या बढ़कर 45,10,044 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. यानी सौ गुना से भी अधिक की भारी बढ़ोतरी. शुरुआती दौर (1949-51) में जहां सिविल सेवाओं में महिलाओं की संख्या न के बराबर थी, वहीं सीएसई 2025 में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 31.2 प्रतिशत हो गई है, जिसमें उन्होंने टॉप 25 रैंकों में से 11 पर कब्जा जमाया था.

वर्तमान में आयोग के चेयरमैन अजय कुमार हैं और इसके 8 सदस्यों (जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं) की टीम देश की सबसे पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को संभाल रही है. प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन और इन ऐतिहासिक पलों ने देश के युवाओं और सिविल सेवा के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

26 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

27 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

32 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

52 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

53 minutes ago