Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर हिंसक मोड़ ले चुका है. गुरुवार तड़के पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अफगान सीमा के भीतर कुनार और हेलमंद प्रांतों में एयरस्ट्राइक किए जाने का दावा किया गया है. इन हवाई हमलों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल है.
पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में किए गए ताजा हवाई हमलों ने दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट और बढ़ा दी है. तड़के हुए इन हमलों में रिहायशी मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है और बच्चों व महिलाओं समेत कई निर्दोष नागरिकों के मारे जाने तथा घायल होने की पुष्टि की गई है. मलबे में दबे लोगों को निकालने का कार्य जारी है और इस घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.
अफगानिस्तान के कुनार प्रांत स्थित शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे जोरदार धमाके हुए. स्थानीय दावों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने एक रिहायशी घर को निशाना बनाकर हवाई हमला किया. इस हमले में मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जिनमें मासूम बच्चे शामिल हैं. इसके अलावा दो महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
कुनार के साथ-साथ दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में भी हवाई कार्रवाई की खबर सामने आई है. हेलमंद के गरमसिर जिले के सफर इलाके में दो नागरिक घरों पर बमबारी का दावा किया गया. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में 4 नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
इन ताबड़तोड़ हमलों के बाद दोनों देशों की सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहत टीमों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. पाकिस्तान द्वारा किए गए इस हमले के समय पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पहले से ही डूरंड लाइन पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध बना हुआ है.
यह भी पढ़ें-रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…